Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में E-Rickshaw पर बड़ा एक्शन, 15 मई से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं चलेगी मनमानी

E-Rickshaw New Rules: दिल्ली रोजगार का शहर है और इसकी सड़कों पर दौड़ते ई-रिक्शा लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। ऐसे में अब इनको लेकर 15 मई से नई नियम लागू किए जा रहे है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 14, 2026 | 04:01 PM

E Rickshaw (Source. Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

E-Rickshaw New Rules For Delhi Traffic: दिल्ली रोजगार का शहर है और इसकी सड़कों पर दौड़ते ई-रिक्शा लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। चाहें आपको मेट्रो स्टेशन से घर तक पहुंचना हो या बाजार जाना, कम किराए की वजह से लोग ई-रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा को लेकर कई बड़े बदलाव होने वाले है।

दिल्ली सरकार ने बढ़ते ट्रैफिक जाम, अवैध ई-रिक्शा और सड़क सुरक्षा को देखते हुए 15 मई से नई E-Rickshaw Policy को लागू करने का फैसला लिया है। इस नई पॉलिसी के बारें में बताए तो इसका सीधा असर लाखों ड्राइवरों और यात्रियों पर देखने को मिलेगा।

एक व्यक्ति, एक E-Rickshaw नियम से मचेगी हलचल

बता दें कि जो नई पॉलिसी 15 मई से लागू होगी उसमें एक ड्राइविंग लाइसेंस पर सिर्फ एक ई-रिक्शा रजिस्टर किया जा सकेगा। जिसका सीधा मतलब है कि अब कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर कई सारे ई-रिक्शा खरीदकर किराए पर नहीं चलवा सकता। इस नए नियम पर दिल्ली के परिवहन मंत्री Pankaj Singh का कहना है कि इस कदम का मकसद अवैध ई-रिक्शा पर रोक लगाना और सड़कों पर बढ़ती भीड़ को कम करना है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में CNG हुई महंगी, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ना तय? जानें नई कीनत

Uber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा

कम बजट में चाहिए ज्यादा माइलेज? ये 5 Twin Cylinder CNG Cars मचा रही हैं धूम

हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होते ही बढ़ा तेल संकट, PM मोदी की बड़ी अपील सोच-समझकर इस्तेमाल करें पेट्रोल-डीजल

अब तक हो ये रहा था कि लोग दर्जनों ई-रिक्शा अपने नाम पर रजिस्टर करते थे और उसको किराए पर दें देते थे। जिससे नियमों का पालन करना मुश्किल होता जा रहा था। वहीं सरकार का मानना है कि एक व्यक्ति, एक ई-रिक्शा मॉडल से यह साफ हो सकेगा कि कौन-से वाहन वैध हैं और कौन अवैध।

फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना नहीं चलेगा रिक्शा

इस नई पॉलिसी में फिटनेस सर्टिफिकेट को भी अनिवार्य कर दिया गया है। जिसका मतलब है कि किसी भी ई-रिक्शा को सड़क पर उतरने से पहले उसकी तकनीकी जांच करना जरूरी होगा। इस नियम से सरकार मानना है कि कई पुराने और खराब हालत वाले ई-रिक्शा को सड़कों से हटाया जा सकेगा जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती है। इस फिटनेस टेस्ट के जरिए सुनिश्चित किया जाएगा कि वाहन सड़क पर चलने लायक है और इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं है।

ये भी पढ़े: मुंबई में CNG हुई महंगी, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ना तय? जानें नई कीनत

10 दिन की ट्रेनिंग भी होगी जरूरी

नियमों की लिस्ट में यह भी जोड़ा गया है कि अब नया ई-रिक्शा रजिस्टर कराने से पहले ड्राइवरों को ट्रांसपोर्ट विभाग से 10 दिन की ट्रेनिंग भी लेनी पड़ेगी। जिससे उनको ट्रैफिक नियम, सड़क सुरक्षा और यात्रियों के साथ व्यवहार करने के तरीके के बारे में बताया जा सकें। इस पहल से सरकार का दावा है कि सड़क हादसों कम होगे और यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित भी मिलेगी।

आखिर में बता दें कि इस समय दिल्ली में 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड ई-रिक्शा मौजूद हैं। ऐसे में अगर नियमों का सही तरीके से पालन होता है तो राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल पाएगा।

E rickshaw new rules take effect from may 15

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 04:01 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • New Traffic Rules

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.