फेस्टिव सीजन 2025 से पहले इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर डिस्काउंट, जानें किन मॉडलों पर है सबसे बड़ा ऑफर
Electric Car Discount 2025: इलेक्ट्रिक कार अगस्त 2025 में बेस्ट डील ला रहा है। फेस्टिव सीजन से पहले लगभग सभी बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियां अपने चुनिंदा मॉडलों पर भारी छूट दे रही।
- Written By: सिमरन सिंह
Cars जो आपके लिए ला रही वेबसाइट। (सौ. Pixabay)
Electric Car Festive Discount: अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगस्त 2025 आपके लिए बेस्ट डील पाने का मौका हो सकता है। फेस्टिव सीजन से पहले लगभग सभी बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियां अपने चुनिंदा मॉडलों पर भारी छूट दे रही हैं। डिस्काउंट की राशि मॉडल और शहर के हिसाब से अलग हो सकती है, लेकिन कुछ गाड़ियों पर यह 10 लाख रुपये से भी ज्यादा है।
Kia EV6 – 10 लाख रुपये से ज्यादा की छूट
फेसलिफ्ट के बाद Kia EV6 अब केवल GT-Line AWD वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें बड़ा और बेहतर बैटरी पैक, अपडेटेड इंटीरियर और नया डिजाइन दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर के ज्यादातर डीलरशिप्स पर इस कार पर 10 लाख रुपये से ज्यादा की छूट दी जा रही है, जो इसे इस समय की सबसे आकर्षक डील बनाती है।
Mahindra XUV400 – 3 लाख रुपये तक का ऑफर
मार्केट में टाटा Nexon EV के मुकाबले Mahindra XUV400 को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। इसी कारण कंपनी स्टॉक क्लियरेंस ऑफर के तहत इस EV पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर डीलरशिप और स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
Tata ला सकती है ऐसी कार जो चलेगी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर, खर्च भी होगा कम
MG ZS EV और Comet EV – अलग-अलग वेरिएंट पर बचत का मौका
MG ZS EV फिलहाल 2.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। वहीं, छोटी और किफायती MG Comet EV पर वेरिएंट के आधार पर 50,000 से 60,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। हालांकि, MG का Windsor मॉडल फिलहाल सबसे ज्यादा बिक रहा है, इसलिए इस पर कोई ऑफर नहीं है।
Citroen eC3 – 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
SUV लुक और 2,540mm व्हीलबेस वाली Citroen eC3 का सीधा मुकाबला Tata Punch EV से है। बिक्री में अपेक्षित सफलता न मिलने के कारण डीलरशिप्स इस पर 1.25 लाख रुपये तक की छूट दे रही हैं।
ये भी पढ़े: E20 फ्यूल से पुराने वाहनों की बढ़ी चिंता, जानिए क्या है वजह
Tata EV लाइन-अप – कई मॉडलों पर ऑफर
Tata Motors की इलेक्ट्रिक कार रेंज में Tiago EV, Punch EV, Nexon EV, Curvv और हाल ही में लॉन्च हुई Harrier EV शामिल हैं। Harrier EV पर फिलहाल केवल लॉयल्टी बेनेफिट्स मिल रहे हैं, लेकिन Tiago EV जैसी छोटी कारों पर कुछ शहरों में 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट दी जा रही है। फेस्टिव सीजन से पहले कंपनियों का यह ऑफर इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में ग्राहकों के लिए बड़ी बचत और अपग्रेड का सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
