-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Discount On Electric Cars From Tata To Mahindra Up To 10 Lakhs Know Features And Details
फेस्टिव सीजन से पहले इलेक्ट्रिक कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट, 10 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा
- Written By: सिमरन सिंह
Electric Cars Discount Offers: इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है EV कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आई हैं। अगस्त का महीना इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए बेहतर होगा।

Electric Car में शानदार ऑफर। (सौ. Pixabay)
Festive Season Car Discounts 2025: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और फेस्टिव सीजन के आते-आते लगभग सभी प्रमुख EV कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आई हैं। अगस्त 2025 का महीना इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है, क्योंकि कई मॉडलों पर लाखों रुपये की बचत का अवसर मिल रहा है। छूट की राशि आपके शहर और मॉडल पर निर्भर करेगी, लेकिन कुछ गाड़ियों पर यह 10 लाख रुपये से भी अधिक है।
Kia EV6 पर 10 लाख रुपये से ज्यादा की छूट
फेसलिफ्ट के बाद नई Kia EV6 अब सिर्फ GT-Line AWD वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें बड़ा बैटरी पैक, नया डिजाइन और अपडेटेड इंटीरियर शामिल है। जानकारी के अनुसार, ज्यादातर डीलरशिप्स पर इस इलेक्ट्रिक SUV पर 10 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो इसे इस सेगमेंट में एक बड़ा डील बना देता है।
Mahindra XUV400 पर 3 लाख रुपये तक की बचत
Mahindra XUV400, टाटा Nexon EV के मुकाबले बाजार में उतनी लोकप्रिय नहीं रही। इसी वजह से कंपनी ने स्टॉक क्लियरेंस ऑफर शुरू किया है। डीलरशिप और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर इस EV पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
अगस्त में लॉन्च होंगी Scorpio N Facelift और BE.07! खरीदने से पहले यहां जान लें सबकुछ
MG ZS EV और Comet EV के ऑफर्स
MG ZS EV पर फिलहाल 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, कॉम्पैक्ट Comet EV पर वेरिएंट के हिसाब से 50,000 से 60,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। हालांकि, MG का Windsor मॉडल वर्तमान में सबसे ज्यादा बिक रहा है, इसलिए उस पर कोई ऑफर नहीं है।
ये भी पढ़े: Ather Rizta: स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत
Citroen eC3 पर 1.25 लाख रुपये तक का फायदा
SUV जैसी स्टाइल और 2,540mm व्हीलबेस वाली Citroen eC3 का सीधा मुकाबला Tata Punch EV से है। उम्मीद के मुताबिक बिक्री न होने के चलते, कई डीलरशिप्स इस पर 1.25 लाख रुपये तक की छूट दे रही हैं।
Tata Motors EV रेंज पर भी ऑफर्स
Tata Motors की इलेक्ट्रिक लाइन-अप में Tiago EV, Punch EV, Nexon EV, Curvv और नई Harrier EV शामिल हैं। Harrier EV पर फिलहाल केवल लॉयल्टी बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं, जबकि Tiago EV जैसे मॉडलों पर कुछ शहरों में 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है।
Discount on electric cars from tata to mahindra up to 10 lakhs know features and details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














