महाराष्ट्र के इन जिलों में रातों-रात बढ़ गए CNG के दाम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर? चेक करें अपने शहर की नई दरें

CNG Price Hike: महाराष्ट्र में आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। नासिक और धुले में CNG की कीमतों में 1.50 प्रति किलो का इजाफा हुआ है। जानें अब क्या है नया भाव।
CNG Price Hike In Maharashtra
CNG पंप (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

CNG Price Hike In Maharashtra: मिडिल ईस्ट जारी तनाव के चलते भारत के कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर लोग चिंतित थे। इसी बीच, अब CNG की दरों में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। महाराष्ट्र के दो जिलाे में CNG की कीमतें 1.50 बढ़ा दी गई हैं। इस अचानक हुई बढ़ोतरी के कारण अब उपभोक्ताओं को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड ने इस घटनाक्रम के संबंध में एक घोषणा जारी की है।

महाराष्ट्र के दो जिलों में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी

महाराष्ट्र के नासिक और धुले जिले में CNG से चलने वाले वाहनों के मालिकों को ईंधन के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड ने CNG की दरों में 1.50 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई मूल्य संरचना के तहत CNG की खुदरा बिक्री कीमत बढ़कर 95.15 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

इससे पहले, नासिक और धुले जिलों में CNG की दर 93.65 रुपए प्रति किलोग्राम थी। यह दर पिछले कुछ महीनों से स्थिर बनी हुई थी। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय प्राकृतिक गैस की खरीद लागत में वृद्धि के कारण लिया गया है। वहीं कंपनी का कहना है कि CNG अभी भी पेट्रोल की तुलना में लगभग 44 प्रतिशत और डीजल की तुलना में 20 प्रतिशत सस्ती है।

आम जनता और ट्रांसपोर्टर्स पर पड़ेगा असर

CNG की कीमतों में इस उछाल का सबसे सीधा असर मध्यम वर्ग के निजी वाहन मालिकों, ऑटो-रिक्शा चालकों और कमर्शियल ट्रांसपोर्टरों पर पड़ेगा। ऑटो यूनियन के सदस्यों का कहना है कि ईंधन के दाम बढ़ने से उनकी दैनिक बचत कम हो जाएगी।

बता दें कि ईरान का अमेरिका और इजराइल के साथ जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेज और गैस की किल्लत हो रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि तनाव का बहाना बनाकर सीएनजी और एलपीजी का ‘नकली टोटा’ पैदा कर कालाबाजारी का खेल खेला जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com