Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nissan Motor कंपनी पर संकट के बादल, कर्मचारियों की बड़ी मुश्किलें

उसे 4.74 अरब से 5.08 अरब डॉलर तक का भारी घाटा हो सकता है। इसके चलते कंपनी ने 20,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई है, जो कि इसके कुल कर्मचारियों का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 13, 2025 | 03:37 PM

Nissan कर रहा नई नौकरी का ऐलान। (सौ. Nissan)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटो डेस्क: जापान की जानी-मानी ऑटो कंपनी निसान मोटर इस समय गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। कंपनी ने अपने निवेशकों को चेताया है कि उसे 4.74 अरब से 5.08 अरब डॉलर तक का भारी घाटा हो सकता है। इसके चलते कंपनी ने 20,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई है, जो कि इसके कुल कर्मचारियों का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा है।

बिक्री में गिरावट से बढ़ा दबाव

निसान के इस बड़े फैसले के पीछे प्रमुख कारण अमेरिका और चीन जैसे बड़े बाजारों में बिक्री में भारी गिरावट है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछली छमाही में कंपनी की शुद्ध आय में 94% की गिरावट आई थी। नवंबर 2024 में निसान ने पहले ही 9,000 कर्मचारियों को निकालने और वैश्विक उत्पादन क्षमता में 20% कटौती की घोषणा की थी, लेकिन अब यह संख्या 11,000 और कर्मचारियों तक बढ़ सकती है।

कमजोर उत्पाद रेंज और प्रतिस्पर्धा बनी चुनौती

निसान की मुश्किलें केवल बिक्री तक सीमित नहीं हैं। कंपनी की पुरानी प्रोडक्ट रेंज, डीलरशिप पर भारी छूट और उत्तरी अमेरिका में हाइब्रिड वाहनों की कमी ने स्थिति और बिगाड़ दी है। वहीं चीन में BYD जैसे लोकल ब्रांड्स से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा ने निसान की राह और मुश्किल कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

AI Summit 2026: हाईटेक होने वाली है इंडियन कार्स, एक्सीडेंट से बचाएगा AI! चोरी करना होगा असंभव

सिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी

सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, जानें फायदे

रेट्रो लुक, मॉडर्न पावर, नई Triumph Speed Twin 1200 का टेस्ट म्यूल स्पॉट, क्या बदल जाएगा राइडिंग का मज़ा?

विलय की कोशिशें भी रहीं नाकाम

निसान और होंडा के बीच प्रस्तावित विलय इस साल की शुरुआत में विफल हो गया था। वहीं रेटिंग एजेंसियों ने भी निसान की क्रेडिट रेटिंग में गिरावट दर्ज की है। कंपनी 14 मई को वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजे पेश करने जा रही है। हालांकि, अभी तक निसान की ओर से इस छंटनी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ऑटो उद्योग में छंटनी का दौर

निसान की तरह वोक्सवैगन, वोल्वो और पोर्श जैसी बड़ी कंपनियां भी हाल के महीनों में छंटनी की घोषणा कर चुकी हैं। ऐसे में यह संकेत मिलता है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री एक गंभीर वैश्विक संकट का सामना कर रही है।

Cloud of crisis looms over nissan motor company 20000 employees may be laid off

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 03:36 PM

Topics:  

  • Automobile
  • Car in India
  • Nissan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.