भारत में गाड़ियों की नंबर प्लेट्स के रंगों का क्या मतलब होता है?
नंबर प्लेट का रंग और उस पर लिखे अक्षर किसी भी वाहन की कैटेगरी और उसके उपयोग को दर्शाते हैं। अगर आपको सिर्फ कुछ नंबर प्लेट्स के बारे में जानकारी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Updated On:
Feb 02, 2025 | 05:12 AM
Number Plate भारत में कितने तरह के होते है। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय सड़कों पर अलग-अलग प्रकार की गाड़ियां दौड़ती हैं, और उनकी नंबर प्लेट्स में भी खास विविधता होती है। नंबर प्लेट का रंग और उस पर लिखे अक्षर किसी भी वाहन की कैटेगरी और उसके उपयोग को दर्शाते हैं। अगर आपको सिर्फ कुछ नंबर प्लेट्स के बारे में जानकारी है, तो आज हम आपको हर तरह की नंबर प्लेट और उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताएंगे।
1. सफेद नंबर प्लेट
- यह सबसे आम नंबर प्लेट होती है, जिसे निजी वाहनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- इस नंबर प्लेट पर काले रंग के अक्षर लिखे होते हैं।
2. पीली नंबर प्लेट
- यह नंबर प्लेट कमर्शियल (व्यावसायिक) वाहनों के लिए होती है।
- टैक्सी, ट्रक, बस आदि वाहनों पर यह नंबर प्लेट लगी होती है।
इस पर काले रंग के अक्षर लिखे होते हैं।
3. हरी नंबर प्लेट
- यह नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए होती है।
- अगर यह प्राइवेट इलेक्ट्रिक वाहन है तो उस पर सफेद अक्षर, और अगर यह कमर्शियल EV है तो पीले अक्षर होते हैं।
4. नीली नंबर प्लेट
- यह विदेशी दूतावास (Embassy) के वाहनों के लिए होती है।
- इस नंबर प्लेट पर सफेद रंग के अक्षर लिखे होते हैं।
5. लाल नंबर प्लेट
- यह राष्ट्रपति और राज्यपाल जैसे उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के लिए होती है।
- इस पर कोई नंबर नहीं होता, बल्कि सिर्फ भारत सरकार या राज्य सरकार लिखा होता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
एक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
6. काली नंबर प्लेट
- यह उन वाहनों के लिए होती है, जिन्हें विशेष सुरक्षा प्राप्त होती है या जो रेंटल सेल्फ-ड्राइविंग कार्स होती हैं।
- इस पर पीले अक्षर लिखे होते हैं।
7. तीर वाली नंबर प्लेट
- यह नंबर प्लेट भारतीय सेना के वाहनों के लिए होती है।
- इस पर संख्या के साथ एक तीर का निशान बना होता है, जो बाएं से दाएं दिशा में होता है।
Car buyers guide many types of number plates are allowed in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 02, 2025 | 05:12 AM
