नई कार लेने का सुनहरा मौका, फरवरी में Honda की गाड़ियों पर ₹1.48 लाख तक की सीधी बचत
Honda Elevate: नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। हर महीने ऑटो कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट देती हैं। जिसमें Honda ने शानदार ऑफर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Honda City 5th Generation (SOurce. Honda)
Honda discount February 2026: अगर आप लंबे समय से नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। हर महीने ऑटो कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट देती हैं, लेकिन इस बार Honda ने मुकाबले के चलते जबरदस्त ऑफर पेश किए हैं। फरवरी 2026 में Honda Amaze, Honda City और Honda Elevate पर कुल मिलाकर ₹1.48 लाख तक के बेनिफिट्स का फायदा उठाया जा सकता है। खास बात यह है कि ये फायदे कॉर्पोरेट ऑफर से अलग बताए जा रहे हैं।
Honda Amaze पर कितनी मिलेगी छूट?
होंडा की सबसे पॉपुलर सब-4 मीटर सेडान Honda Amaze थर्ड जेनरेशन पर ग्राहकों को ₹57,000 तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। कंपनी ने डिस्काउंट की पूरी ब्रेकअप डिटेल साझा नहीं की है, लेकिन साफ किया गया है कि ये फायदे कॉर्पोरेट ऑफर के अलावा हैं।
यह कार V, VX और ZX वेरिएंट में उपलब्ध है और मैनुअल व ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में आती है। इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। Amaze की कीमत ₹7,47,790 से ₹9,21,590 (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ₹8,62,090 से ₹9,99,900 (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
कार की Smart Key में छिपे हैं ये गजब फीचर्स, 90% लोग आज भी नहीं जानते, गर्मियों में आएंगे सबसे ज्यादा काम
Tata ला सकती है ऐसी कार जो चलेगी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर, खर्च भी होगा कम
Honda City 5th Generation पर बंपर ऑफर
प्रीमियम सेडान सेगमेंट में Honda City की अपनी अलग पहचान है। 5th जेनरेशन Honda City पर इस महीने ₹1,27,700 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यह कार SV, V, VX और ZX ग्रेड में आती है और सभी वेरिएंट्स में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट की कीमत ₹11,95,300 से ₹14,86,800 (एक्स-शोरूम) है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट ₹13,90,200 से ₹16,07,400 (एक्स-शोरूम) तक उपलब्ध है।
ये भी पढ़े: सड़क हो या पहाड़, कीचड़ हो या पानी क्यों Mahindra Thar को लोग कहते हैं असली फाइटर SUV?
Honda Elevate पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
अगर SUV खरीदने का प्लान है, तो Honda Elevate सबसे ज्यादा फायदे वाली डील बन सकती है। इस SUV पर ₹1.48 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी ने छूट की पूरी जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन यह साफ किया गया है कि यह ऑफर भी कॉर्पोरेट स्कीम से अलग है। कम्फर्ट, स्टाइल और भरोसे के साथ Elevate इस समय ग्राहकों के लिए सबसे आकर्षक विकल्प बनकर सामने आ रही है।
