Maruti Suzuki का बड़ा दांव, CNG कारों की बिक्री 9 लाख पहुंचाने का लक्ष्य, SUV सेगमेंट में भी करेगी बड़ा खेल
Maruti CNG Cars: भारत में बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच CNG कारों की मांग लगातार तेज हो रही है और इसका सबसे बड़ा फायदा देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी को मिलता दिखाई दे रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Maruti CNG Cars (Source. Maruti)
Maruti CNG: भारत में बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच CNG कारों की मांग लगातार तेज हो रही है और इसका सबसे बड़ा फायदा देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी को मिलता दिखाई दे रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। जिसमें मारुति को उम्मीद है कि इस साल उसकी CNG कारों की बिक्री 9 लाख यूनिट तक पहुंच सकती है जो पिछले साल के मुकाबले करीब 30 फीसदी अधिक होगी। वहीं कंपनी अब सिर्फ छोटी कारों पर नहीं बल्कि SUV सेगमेंट में भी CNG का दायरा तेजी से बढ़ा रही है।
पेट्रोल-डीजल महंगा, CNG बनी ग्राहकों की पहली पसंद
मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया है कि FY27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में कंपनी ने 2.2 लाख CNG कारों की बिक्री की जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 58 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी है।
वहीं कंपनी का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी आई है। ऐसे में ग्राहक कम खर्च में ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। फिलहाल मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में 15 CNG मॉडल बेच रही है जिनमें छोटी हैचबैक से लेकर हल्के कमर्शियल वाहन तक शामिल हैं। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 7 लाख से ज्यादा CNG वाहन बेचे थे और जून 2026 में उसकी कुल बिक्री में CNG वाहनों की हिस्सेदारी 42 फीसदी रही।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
नई कार में ADAS देखकर हो रहे हैं इंप्रेस? खरीदने से पहले जान लें इसकी ये बड़ी सीमाएं, वरना हो सकता है नुकसान
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग
अब SUV खरीदार भी CNG की ओर बढ़े
देखा गया था कि कुछ साल पहले तक CNG की मांग मुख्य रूप से छोटी कारों और MPV तक सीमित थी लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। वहीं पार्थो बनर्जी ने बताया कि Victoris SUV की 50 फीसदी से ज्यादा बिक्री अंडरबॉडी CNG टैंक वाले मॉडल की हो रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए कंपनी ने नई Brezza Facelift में भी अंडरबॉडी CNG टैंक का विकल्प दिया है जिससे बूट स्पेस प्रभावित नहीं होता और ग्राहकों को ज्यादा सामान रखने की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़े: नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
SUV सेगमेंट में भी बड़ा लक्ष्य, 7 लाख बिक्री का प्लान
बता दें कि मारुति सुजुकी ने FY27 में SUV बिक्री को 25 से 30 फीसदी बढ़ाकर 7 लाख यूनिट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल कंपनी ने करीब 5.5 लाख SUV बेची थीं। लेकिन अभी के लिए कंपनी के पोर्टफोलियो में Brezza, Fronx, Grand Vitara, Ertiga, Invicto, Jimny, XL6, e Vitara और Victoris जैसे कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।
वहीं सामने आए कंपनी के आंकड़ों के अनुसार FY23 में कुल बिक्री में SUV की हिस्सेदारी 12 फीसदी थी जो FY27 की पहली तिमाही तक बढ़कर 30 फीसदी हो चुकी है। इसी अवधि में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 6,82,724 यूनिट रही जबकि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री बढ़कर 2,18,885 यूनिट पहुंच गई। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में भारतीय ऑटो बाजार में CNG और SUV दोनों की मांग और मजबूत हो सकती है।
