

Hatchback Car Sales: पिछले कुछ सालों में भारतीय ऑटो बाजार में SUV का दबदबा लगातार बढ़ता गया जिससे यह माना जाने लगा था कि हैचबैक कारों का दौर अब खत्म होने लगा है। लेकिन जून 2026 के बिक्री आंकड़ों ने इस धारणा को बदल दिया है। बता दें कि किफायती हैचबैक कारों ने एक बार फिर शानदार वापसी की है और सबसे बड़ा सरप्राइज Maruti Suzuki Alto ने दिया है। जिसमें कम कीमत, बेहतर माइलेज और आसान मेंटेनेंस की बदौलत Alto की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।
देख गया है कि जून 2026 में भारत में 16 प्रमुख हैचबैक मॉडल्स की कुल 79,419 यूनिट बिकीं जो पिछले साल जून के मुकाबले करीब 17 फीसदी ज्यादा हैं। लेकिन मई 2026 की तुलना में बिक्री थोड़ी कम रही पर फिर भी सालाना आधार पर यह सेगमेंट मजबूत होता नजर आया। वहीं Q2 2026 में हैचबैक कारों की बिक्री में करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं ऑटो एक्सपर्ट्स इसको लेकर मानना है कि पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक आज भी छोटी और बजट-फ्रेंडली कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। खासकर छोटे शहरों और कस्बों में किफायती कारों की मांग लगातार बनी हुई है।
जानकारी में देखा गया है कि जून 2026 में Maruti Suzuki Alto की 10,388 यूनिट बिकीं जो पिछले साल की तुलना में करीब 106 फीसदी ज्यादा हैं। वहीं दूसरी तिमाही में भी Alto की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई। यह संकेत देता है कि कम बजट में भरोसेमंद और माइलेज देने वाली कारों की मांग अभी भी मजबूत है।
वहीं हैचबैक सेगमेंट में Maruti Suzuki WagonR ने अपनी नंबर-1 पोजिशन बरकरार रखी। जून में इसकी 16,952 यूनिट बिकीं और सालाना आधार पर बिक्री में 31 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद Maruti Swift दूसरे स्थान पर रही जिसकी 15,215 यूनिट की बिक्री हुई।
Maruti Baleno की बिक्री भी करीब 39 फीसदी बढ़कर 12,488 यूनिट पहुंच गई। वहीं Tata Tiago, Hyundai Grand i10 Nios और Toyota Glanza ने भी सकारात्मक प्रदर्शन किया। लेकिन प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में तस्वीर अलग रही। Tata Altroz की बिक्री में करीब 39 फीसदी और Hyundai i20 की बिक्री में करीब 52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे साफ है कि ग्राहक अब फीचर्स से ज्यादा कीमत, माइलेज और वैल्यू फॉर मनी को महत्व दे रहे हैं।
ब्रांड स्तर पर Maruti Suzuki का दबदबा कायम रहा। कंपनी ने जून 2026 में हैचबैक सेगमेंट में 57,332 यूनिट की बिक्री की और करीब 72 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल की। Alto की सफलता के पीछे कम कीमत, आसान मेंटेनेंस, बेहतर फाइनेंस विकल्प और छोटे शहरों में बढ़ती मांग को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
आखिर में बता दें कि जून 2026 के आंकड़े यह साबित करते हैं कि भले ही भारतीय बाजार में SUV की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही हो लेकिन बजट और माइलेज को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए हैचबैक कारें आज भी पहली पसंद बनी हुई हैं। Alto की शानदार वापसी इसी बदलते ट्रेंड का सबसे बड़ा उदाहरण है।