IndiGo का बड़ा धमाका, अब फ्लाइट के साथ बुक करें एयरपोर्ट कैब, सिर्फ 49 रुपये से शुरू होगी सुविधा

IndiGo Airport Cab: IndiGo ने अपने यात्रियों के लिए एक नई और सुविधाजनक सेवा को शुरू कर दिया है। अब फ्लाइट टिकट बुक करने के साथ-साथ यात्री एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए कैब भी सीधे IndiGo से कर सकते है।
IndiGo big announcement airport cab along with your flight
IndiGo Airport Cab (Source. Gemini)
Published on: 
Updated on: 

Airport Taxi Booking: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक IndiGo ने अपने यात्रियों के लिए एक नई और सुविधाजनक सेवा को शुरू कर दिया है। बता दें कि अब फ्लाइट टिकट बुक करने के साथ-साथ यात्री एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए कैब भी सीधे IndiGo के प्लेटफॉर्म से बुक कर सकते है। जिसको लेकर कंपनी ने ने बताया है कि यह नई सुविधा MojoBoxx के साथ साझेदारी करके लाई गई है। इस कदम का मकसद यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी यात्रा का समाधान देना है।

फ्लाइट से लेकर कैब तक सब कुछ एक ही जगह

IndiGo की नई एयरपोर्ट कैब सेवा के बारे में बताए तो इसमें यात्रियों को एयरपोर्ट से शहर और शहर से एयरपोर्ट तक आसानी से यात्रा करने का विकल्प मिल जाएगा। वहीं खास बात यह है कि यात्री रियल-टाइम में कैब की उपलब्धता, अनुमानित किराया और ड्राइवर की जानकारी देख सकेंगे। इतना ही नहीं इस सेवा के जरिए अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप्स पर जाकर कैब ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि इसमें फ्लाइट, होटल, ट्रैवल एक्सपीरियंस और एयरपोर्ट ट्रांसफर जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलने से पूरी यात्रा पहले से ज्यादा आसान और व्यवस्थित हो जाएगी।

कैसे करें IndiGo Airport Cab बुक?

अगर आप भी कैब बुक करना चाहते है तो इसके लिए यात्रियों को IndiGo की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर Book a Cab विकल्प चुनना होगा। इसके बाद पिक-अप और ड्रॉप लोकेशन, तारीख और समय दर्ज डालना होगा। जिसके बाद उपलब्ध कैब्स की सूची सामने आ जाएगी, जिसमें से आप अपनी पसंद की गाड़ी चुनकर यात्रा संबंधी जानकारी भरनी होगी। पेमेंट पूरा करके बुकिंग कन्फर्मेशन कर सकते है जिसका ईमेल और ड्राइवर की डिटेल्स साझा आपको कर दी जाएगी। वहीं बता दें कि जरूरत पड़ने पर बुकिंग को रीशेड्यूल या कैंसिल करने का विकल्प भी दिया जाएगा है।

सिर्फ ₹49 से शुरू नहीं लगेगा Surge Price

इस सेवा की खास बात बताए तो इसमें किफायती कीमत मानी दी जा रही है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि कुछ रूट्स पर कैब सेवा की शुरुआती कीमत सिर्फ 49 रुपये हो सकती है। इसके अलावा यात्रियों को 100 प्रतिशत गारंटीड एयरपोर्ट पिकअप और ड्रॉप सुविधा मिलेगी। अन्य कैब सेवाओं की तरह Surge Pricing नहीं होगी जिसका सीधा मतलब है कि पीक टाइम में भी किराया अचानक नहीं बढ़ेगा।

रियल-टाइम ट्रैकिंग और 30 मिनट फ्री वेटिंग

IndiGo ने सुरक्षा और सुविधा का भी खास ध्यान रखा है। यात्रियों को वेरिफाइड और भरोसेमंद ड्राइवर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कैब को रियल-टाइम में ट्रैक करने की सुविधा भी दी जाएगी। अगर किसी वजह से योजना बदलती है तो पिक-अप समय तक फ्री कैंसिलेशन किया जा सकेगा। इतना ही नहीं यात्रियों को 30 मिनट का फ्री वेटिंग टाइम भी मिलेगा जिससे एयरपोर्ट पर देरी होने की स्थिति में अतिरिक्त परेशानी नहीं होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com