Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक

Tall Riders Bikes: भारत में ज्यादातर बाइक्स को एवरेज हाइट के अनुसार ही डिजाइन किया जाता हैं। ऐसे में उन लोगों को काफी परेशानी होती है जिनकी हाइट 5’10 या उससे ज्यादा होती है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 23, 2026 | 12:21 PM

Tall Riders Bikes (Source. Navabharat Desk)

Follow Us
Close
Follow Us:

Best Tall Riders Bikes: भारत में ज्यादातर बाइक्स को एवरेज हाइट के अनुसार ही डिजाइन किया जाता हैं। ऐसे में उन लोगों को काफी परेशानी होती है जिनकी हाइट 5’10 या उससे ज्यादा होती है। इस तरह की स्थिति में लंबाई वाले राइडर्स को अक्सर घुटने ज्यादा मुड़ने,पीठ झुकने और लंबे सफर में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐशे में इस परेशानी को देखते हुए एक्सपर्ट्स सलाह देते है कि लंबी हाइट वाले लोगों को कम से कम 800mm सीट हाइट वाली बाइक को ही चुनना चाहिए। वहीं अगर आप भी अपने लिए ऐसी बाइक तलाश रहे हैं जो स्टाइल, कम्फर्ट और दमदार रोड प्रेजेंस तीनों दे सकें तो ये विकल्प आपके लिए काफी काम के होने वाले है।

Royal Enfield से लेकर KTM तक, ये हैं टॉप ऑप्शन

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करें Royal Enfield Himalayan की तो इसकी करीब 800mm सीट हाइट और मजबूत बॉडी लंबे राइडर्स को कंफर्टेबल बनाता है। यह बाइक शहर और पहाड़ी रास्ते दोनो पर संतुलित अनुभव देती है।

इसके साथ ही KTM 390 Adventure बाइक उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एडवेंचर और हाई-परफॉर्मेंस को पसंद करते है। इस बाइक में 830mm सीट लंबी हाइट वाले लोगों को काफी रिलैक्स राइडिंग पोजीशन देती है।

सम्बंधित ख़बरें

Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी

गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी

पेट्रोल में अब मिलेगा ज्यादा Ethanol, सरकार का बड़ा फैसला, आपकी गाड़ी पर पड़ सकता है असर

तीसरे नंबर पर Hero Xpulse 200 4V है जो उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम बजट में ऑफ-रोडिंग का शौक रखते हैं। इस बाइक में 825mm सीट हाइट और हल्का वजन मिलता है जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनता जा रहा है।

प्रीमियम और स्टाइलिश सेगमेंट में भी शानदार चॉइस

प्रीमियम बाइक का सेगमेंट भी पीछे नहीं रहा है। इसमें प्रीमियम लुक को पसंद करने वालों के लिए BMW G 310 GS पर आकर्षक ऑप्शन चलाए गए है। बाइक के बारे में बताए तो इसमें 835mm सीट हाइट मिलती है जो लंबी बॉडी फ्रेम वाले लोगों को बेहतर कंट्रोल और आराम देती है। इसके साथ ही लिस्ट में TVS Ronin का नाम भी शामिल है जो की उन राइडर्स के लिए है जो अलग लुक और आरामदायक क्रूजर स्टाइल को पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े: Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें

बाइक खरीदने से पहले ये गलतियां बिल्कुल न करें

वहीं अगर आप भी हाइट में लंबे है और बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे है तो सिर्फ स्पेसिफिकेशन देखकर बाइक खरीदना सही नहीं होगा। इसपर एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि बाइक खरीदने से पहले टेस्ट राइड जरूर करें जो आपको बाइक के सफर में आराम और परेशानी के बारे में अंदाजा दे देगी। वहीं शोरूम में बैठकर यह देखें कि आपके घुटने जरूरत से ज्यादा मुड़ तो नहीं रहे जो की लंबे सफर के लिए सही नहीं है। इसके अलावा लंबे लोगों के लिए हैंडलबार की पोजीशन भी काफी मायने रखती है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर हैंडलबार राइज़र लगवाना बेहतर विकल्प हो सकता है। जिससे राइडिंग के दौरान पीठ पर कम दबाव पड़ेगा।

Bikes are ideal for riders over 510 tall tall riders bikes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 12:21 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Bikers
  • Hero Group
  • KTM
  • Royal Enfield

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.