जल्द ही लॉन्च होगा किलर लुक्स वाला Hero Splendor Plus Sports Edition, अब महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स से होगा मुकाबला

splendor
Photo - Hero India
Published on: 
Updated on: 

दिल्ली: हीरो स्प्लेंडर प्लस स्पोर्ट्स एडिशन अब एक बार फिर स्प्लेंडर प्लस स्पोर्ट्स एडिशन 100cc सेगमेंट के मोटरसाइकिल कंपनीओ की नब्ज बढ़ाने आ रहा है। इसका स्पोर्टी लुक देखकर आपको भी बाइक से प्यार हो जाएगा। हीरो स्प्लेंडर अपने दमदार इंजन और ज्यादा माइलेज के लिए जानी जाती है। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल Hero Splendor अब नए अवतार में आएगी। कंपनी का दावा है कि हीरो स्प्लेंडर स्पोर्ट्स एडिशन (Hero Splendor Plus Sports Edition) को नए फीचर्स के साथ लॉन्च (Bike Launch) किया जाएगा। Hero Splendor सालों से लोगों की पहली पसंद रही है। दमदार इंजन, कम कीमत और ज्यादा माइलेज ये तीनों ही इस बाइक की खूबियां हैं। इस बाइक की डिमांड को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अब हीरो स्प्लेंडर प्लस स्पोर्ट्स को ग्राहकों को खुश करने के लिए अपडेट करने का फैसला किया है।

देखने मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स 

डिजाइन और लुक्स की बात करें तो हीरो स्प्लेंडर का डिजाइन और लुक्स मौजूदा हीरो स्प्लेंडर जैसा ही होगा। हालांकि, इस स्पोर्ट एडिशन में कई एडवांस और स्मार्ट फीचर्स (Smart Features) देखने को मिलेंगे। हीरो स्प्लेंडर प्लस स्पोर्ट्स एडिशन में डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और साइड स्टैंड इंजन, कटऑफ और कॉल, एसएमएस अलर्ट के साथ रियर टाइम माइलेज रीडआउट जैसे फीचर्स हीरो स्प्लेंडर प्लस स्पोर्ट्स एडिशन में उपलब्ध होंगे।

2023 स्पोर्ट एडिशन 

हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक की अन्य विशेषताओं में सामने की तरफ टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर, 130 मिमी फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक, ट्यूबलेस फ्रंट और रियर टायर, 9.8-लीटर फ्यूल टैंक शामिल हैं। इसमें आपको कलर ऑप्शन दिए गए हैं। हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक को चार रंगों में लॉन्च किया गया है। इनमें टोर्नेडो ग्रे, स्पार्कलिंग बीटा ब्लू, कैनवस ब्लैक और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। यह एडिशन नया यानी 2023 स्पोर्ट एडिशन है।