इतने KM चलने के बाद बाइक की कराएं सर्विसिंग, इन टिप्स को करें फॉलो
ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल आता है की बाइक की सर्विसिंग का समय क्या रहता है और माइलेज की चेकिंग भी करवानी चाहिए। ऐसे में हम आपको बताएंगे की सर्विसिंग के लिए कितने किलोमीटर बाइक चलने के बाद आपको चीज करवानी चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
Bike को समय समय पर सर्विसिंग करनी चाहिए। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. बाइक की परफॉर्मेंस को हमेशा नए जैसा बरकरार रखने के लिए आपको समय समय पर मोटरसाइकिल सर्विसिंग भी करवानी चाहिए। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल आता है की बाइक की सर्विसिंग का समय क्या रहता है और माइलेज की चेकिंग भी करवानी चाहिए। ऐसे में हम आपको बताएंगे की सर्विसिंग के लिए कितने किलोमीटर बाइक चलने के बाद आपको चीज करवानी चाहिए। वैसे तो नियमित सर्विसिंग इंजन की परफॉर्मेंस के लिए जरूरी होती है लेकिन आप समय-समय पर किलोमीटर के हिसाब से भी सर्विसिंग कर सकते हैं।
कितने किलोमीटर बाद सर्विसिंग
बाइक और स्कूटी हर 2000 किलोमीटर के बाद सर्विसिंग के लिए जानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर सही समय पर सर्विसिंग कराई जाए तो इंजन की लाइफ पर असर होता है और बाइक की परफॉर्मेंस में भी बदलाव आता है। बाइक 1 लीटर तेल में ज्यादातर किलोमीटर तक आपका साथ देती है। अगर 2000 किलोमीटर तक चलने के बाद सर्विसिंग नहीं करवाई जाए तो कम से कम 2500 किलोमीटर के बाद सर्विसिंग जरूर करवानी चाहिए। 2500 किलोमीटर के बाद लेट सर्विसिंग कराना बाइक में परेशानी पैदा कर सकता है।
ये भी पढ़े: OxygenOS 15 का क्या है, Android 15 में रोल, कैसे हैं फीचर्स परफेक्ट।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
सर्विसिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
बाइक या स्कूटी की सर्विसिंग कराने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर चेंज।
- एयर फिल्टर चेंज।
- चीन और तेल की जांच।
- बाइक पेड्स की जांच।
- वायरिंग और इलेक्ट्रानिक सिस्टम की जांच।
ये भी पढ़े: Jio और Airtel के प्लान में फ्री मिलेगा एंटरटेनमेंट, Netflix और Disney+ Hotstar का लें मज़ा
इन चीजों को देखकर तुरंत कराए बाइक की सर्विसिंग
कुछ बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए अगर आपकी भी बाइक या स्कूटी में इस तरह की चीज़ दिखे तो आपको तुरंत सर्विसिंग के लिए उसे भेजना चाहिए।
- बाइक इंजन से शोर आना।
- बाइक का माइलेज काम हो जाना।
- बाइक चलाते समय झटका लगा।
- ब्रेक का ठीक तरह से कम ना करना।
- बाइक से धुआं निकलना।
