Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

25 साल पूरे होते ही Bajaj का बड़ा धमाका, 12 अगस्त को लॉन्च होगी नई Pulsar, बदल जाएगा बाइक सेगमेंट

Bajaj Pulsar एक ऐसा नाम है जिसने दो दशक से ज्यादा समय तक लोगों के दिलों पर राज किया है। वहीं अब कंपनी अपनी इस आइकॉनिक बाइक रेंज को अब तक का सबसे बड़ा अपडेट देने की तैयारी में है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 30, 2026 | 04:34 PM

Bajaj Pulsar (Source. Gemini)

Follow Us
Follow Us:

Bajaj August 12 Launch: भारत के दोपहिया बाजार में Bajaj Pulsar एक ऐसा नाम है जिसने दो दशक से ज्यादा समय तक लोगों के दिलों पर राज किया है। वहीं अब कंपनी अपनी इस आइकॉनिक बाइक रेंज को अब तक का सबसे बड़ा अपडेट देने की तैयारी में है। जिसको लेकर Bajaj Auto ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि 12 अगस्त को नई Pulsar से पर्दा उठाया जाएगा। यह लॉन्च कंपनी की Pulsar ब्रांड की 25वीं वर्षगांठ का हिस्सा होगा और आने वाले महीनों में 125cc से 160cc सेगमेंट में 10 नई या बड़े बदलावों वाली Pulsar मोटरसाइकिलें देखने को मिल सकती हैं।

कौन-सी नई Pulsar होगी सबसे पहले लॉन्च?

अभी के लिए माना जा रहा है कि सबसे पहले नेक्स्ट-जेन Pulsar 160 लॉन्च हो सकती है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपडेटेड Pulsar N160 या फिर पूरी तरह नई Pulsar 125 भी पेश कर सकती है। वहीं Bajaj ने अभी मॉडल का नाम स्पष्ट नहीं किया है लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि यह मौजूदा बाइक का सिर्फ फेसलिफ्ट नहीं बल्कि बड़ा बदलाव होगा। इसको लेकर खास बात यह है कि Pulsar 150 जिसे 2001 में Pulsar 180 के साथ लॉन्च किया गया था Bajaj की सबसे सफल बाइक्स में से एक रही है। ऐसे में कंपनी इस विरासत को नए अंदाज में आगे बढ़ाना चाहती है।

डिजाइन और हार्डवेयर में मिल सकता है बड़ा बदलाव

जानकारी में बताया जा रहा है कि नई Pulsar को पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद है। इसमें नया चेसिस, अपडेटेड इंजन, बेहतर सस्पेंशन और आधुनिक साइकिल पार्ट्स दिए जा सकते हैं। वहीं सबसे बड़ा बदलाव रियर सस्पेंशन में देखने को मिल सकता है। जिसको लेकर लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर की जगह इस बार सेंटर-माउंटेड मोनोशॉक मिलने की संभावना है जिससे राइडिंग और हैंडलिंग दोनों बेहतर हो सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर

BS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी

भारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी

260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स

लेकिन बाइक का मस्कुलर फ्यूल टैंक और Pulsar की पहचान बनी स्टाइल बरकरार रहने की उम्मीद है। वहीं नए टैंक श्राउड, स्पोर्टी बॉडी पैनल और ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।

ये भी पढ़े: गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर

फीचर्स में भी होगा बड़ा अपग्रेड

नई Pulsar में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Bluetooth कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हाल ही में कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा ने भी Pulsar रेंज में बड़े बदलावों की पुष्टि की थी। इसके अलावा Bajaj अगले वित्त वर्ष में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी पेश करने की योजना बना रही है। शुरुआत में इसे एक्सपोर्ट मार्केट में उतारा जाएगा और बाद में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

Bajaj as it marks its 25th anniversary new pulsar will launch on august 12

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 04:34 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Bajaj Pulsar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.