Google Maps के जरिए कार का नहीं कटेगा चालान, जानें क्या है आसान तरीका
Google Maps की मदद से कई चालान से बच सकते हैं, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे खास फीचर्स हैं जो आपकी ड्राइविंग को सुरक्षित और बिना परेशानी के बना सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Google map की मदद से आप चालान से बच सकते है। (सौ. Design)
नवभारत डिजिटल डेस्क. अगर आप रोज़ अपनी कार से ऑफिस जाते हैं और रास्ते में किसी कारण से आपका चालान कट जाता है, तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने चालान से बच सकते हैं। खास बात यह है कि आप Google Maps की मदद से कई चालान से बच सकते हैं, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे खास फीचर्स हैं जो आपकी ड्राइविंग को सुरक्षित और बिना परेशानी के बना सकते हैं।
Google Maps के फीचर्स जो चालान से बचाएंगा
1. स्पीड लिमिट वॉर्निंग
गूगल मैप्स का स्पीड लिमिट वॉर्निंग फीचर आपके वाहन की गति को ट्रैक करता है। यदि आप निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज़ चल रहे हैं, तो यह आपको चेतावनी देता है। यह फीचर खासतौर पर तेज़ गति से ड्राइविंग करते वक्त आपको सावधान कर सकता है, जिससे आप चालान से बच सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
बालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
ये भी पढ़े: इंफोसिस के NR Narayana Murthy ने गांव के विकास पर की बात, अमेरिका-भारत के संबंधों का होगा अहम योगदान
2. स्पीड कैमरा अलर्ट
गूगल मैप्स का स्पीड कैमरा अलर्ट फीचर आपके रास्ते में आने वाले स्पीड कैमरों के बारे में जानकारी देता है। यह आपको स्पीड कैमरा से बचने में मदद करता है, ताकि आप तेज़ी से नहीं चलें और चालान से बच सकें।
3. ट्रैफिक अलर्ट
यह फीचर आपको सड़क पर होने वाली भीड़-भाड़ और किसी अन्य ट्रैफिक बाधाओं के बारे में सूचित करता है। यह जानकारी आपको ट्रैफिक में फंसने से बचाती है और समय पर अपनी यात्रा को सुगम बनाती है।
इन फीचर्स को कैसे एक्टिवेट करें?
इन फीचर्स का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल मैप्स ऐप में सेटिंग्स में जाना होगा। फिर “नेविगेशन” टैब पर क्लिक करें और “ड्राइविंग विकल्प” को चुनें। यहां, आपको इन फीचर्स को एक्टिवेट करने के लिए टॉगल स्विच को चालू करना होगा।
ये भी पढ़े: Amazon पर डिस्काउंट का मिला आखिरी मौका, Black Friday Sale में शानदार डील
कुछ अतिरिक्त टिप्स जो चालान से बचा सकती हैं:
- स्पीड लिमिट का पालन करें: हमेशा सड़क पर तय की गई स्पीड लिमिट का पालन करें।
- ट्रैफिक नियमों का पालन करें: सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अनावश्यक चालान से बचा जा सके।
- सभी दस्तावेज़ साथ रखें: ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेज़ हमेशा अपने साथ रखें।
- वाहन का रख-रखाव करें: अपने वाहन की नियमित सर्विसिंग और रख-रखाव सुनिश्चित करें।
- सतर्क रहें: हमेशा रास्ते पर ध्यान दें और अन्य ड्राइवरों के प्रति सजग रहें।
