2025 में Royal Enfield की बिक्री में उतार-चढ़ाव, Hunter बनी युवाओं की पहली पसंद
मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्ड के लिए अप्रैल 2025 का महीना उतार जढ़ाव वाला रहा। कंपनी ने बिक्री में मार्च 2025 की तुलना में गिरावट दर्ज की, वहीं अप्रैल 2024 की तुलना में 1.28% की मामूली बढ़त को भी देखा गया।
- Written By: सिमरन सिंह
Royal Enfield को टक्कर देने के लिए आई नई बाइक। (सौ. Royal)
भारतीय मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्ड के लिए अप्रैल 2025 का महीना मिश्रित रहा। जहां कंपनी की बिक्री में मार्च 2025 की तुलना में 13.68% की गिरावट दर्ज की गई, वहीं अप्रैल 2024 की तुलना में 1.28% की मामूली बढ़त देखने को मिली। अप्रैल में कुल 76,002 यूनिट्स बिकीं, जबकि मार्च में यह आंकड़ा 88,050 यूनिट्स था।
हंटर 350 ने बिक्री में मारी बाज़ी
2022 में लॉन्च हुई Hunter 350 युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई थी और अब यह कंपनी की सबसे सस्ती बाइक बन चुकी है।
- एक्स-शोरूम कीमत: ₹1.50 लाख से शुरू
- अप्रैल 2025 की बिक्री: 18,109 यूनिट्स
- मार्च 2025 की तुलना में बढ़त: 6.7%
- अप्रैल 2024 की तुलना में बढ़त: 11.8%
हंटर 350 रॉयल एनफील्ड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही और इसने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
क्लासिक 350 बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक
रॉयल एनफील्ड की आइकोनिक Classic 350 अब भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।
- अप्रैल बिक्री: 26,801 यूनिट्स
- मार्च के मुकाबले गिरावट: 9.4%
- सालाना आधार पर बढ़त: 29.82%
भले ही माह-दर-माह गिरावट आई हो, लेकिन क्लासिक 350 की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। यह अब भी कंपनी की नंबर 1 बाइक बनी हुई है।
Renault Kwid EV भारत में जल्द होगी लॉन्च, कम कीमत में दमदार इलेक्ट्रिक कार का वादा
बुलेट 350 की बिक्री में उतार-चढ़ाव
कंपनी की सबसे पुरानी और विश्वसनीय बाइक Bullet 350 ने भी अप्रैल में 16,489 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
- माह-दर-माह गिरावट: 25%
- मार्च बिक्री: 21,987 यूनिट्स
- कीमत: ₹1.75 लाख (एक्स-शोरूम)
बुलेट की बिक्री में गिरावट जरूर आई है, लेकिन यह बाइक अब भी एंट्री-लेवल सेगमेंट में मजबूत स्थिति बनाए हुए है।
अप्रैल 2025 में आएं उतार चढ़ाव
रॉयल एनफील्ड के लिए अप्रैल 2025 मिश्रित परिणामों वाला रहा, लेकिन हंटर 350 की शानदार परफॉर्मेंस और क्लासिक 350 की स्थायी लोकप्रियता कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत हैं। बुलेट की पकड़ भी बाज़ार में बनी हुई है।
