Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अलॉय व्हील वाली कार लेने या अलग से लगवाने का है प्लान, तो पहले जान लीजिए उसके फायदे और नुकसान

हम चाहे नई कार ख़रीद रहे हों या फिर बाइक इस दौरान हमारे जेहन में एक बात ज़रूर होती है कि अलॉय व्हील वाली हो तो ज्यादा बेहतर है। इसके पीछे पहला कारण यह कि अलॉय व्हील्स गाड़ी को बेहतरीन लुक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अलॉय व्हील्स के फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं?

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 29, 2024 | 09:31 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नवभारत डेस्क: हम चाहे नई कार ख़रीद रहे हों या फिर बाइक, इस दौरान हमारे जेहन में एक बात ज़रूर होती है कि अलॉय व्हील वाली हो तो ज्यादा बेहतर है। इसके पीछे पहला कारण यह कि अलॉय व्हील्स गाड़ी को बेहतरीन लुक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अलॉय व्हील्स के फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं?

बाइक या कार में अलॉय व्हील्स न केवल लुक पर असर डालते हैं बल्कि बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी देते हैं। इसके कई सारे फायदे हैं। लेकिन तमाम कारों में कंपनी फिटेड अलॉय व्हील्स नहीं आते हैं। ऐसे में कार ओनर इन्हें बाहर मार्केट से लगवाता है। आपके पास भी बिना अलॉय व्हील वाली गाड़ी है और लगवाने की सोच रहे हैं तो पहले यह ख़बर पढ़ लीजिए।

कैसे बनते हैं अलॉय व्हील्स

अलॉय व्हील दो या दो से अधिक धातुओं को मिलाकर बनाए जाते हैं। साधारणतयः ये एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम के इस्तेमाल से बनाए जाते हैं। ये नार्मल स्टील व्हील के मुकाबले स्टाइलिश दिखते हैं। इसके साथ ही इनके बेहतरीन डिजाइन्स आपकी गाड़ी को भी एक बेहतर लुक प्रदान करते हैं। इनके कई सारे फायदे हैं लेकिन कुछ नुकसान भी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

TATA EV खरीदने का सबसे बड़ा मौका, Curvv EV पर 3.35 लाख तक की छूट, Harrier, Nexon और Tiago पर भी बंपर ऑफर

Maharashtra Weather: घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर! आज मुंबई समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan

Aaj Ka Rashifal 05 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

ये हैं अलॉय व्हील्स के फायदे

अलॉय व्हील्स स्टील व्हील के मुकाबले होते हैं। इससे गाड़ी के कुल वजन पर फर्क पड़ता है जो कि माइलेज पर भी असर डालता है। इसके साथ ही इनमें ऐसी धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें जंग नहीं लगती। आप देखते होंगे स्टील व्हील्स में लगातार पानी और मिट्टी जमने के कारण जंग लग जाती है। लेकिन अलॉय में ये आपको नहीं देखने को मिलेगा। वहीं, अलॉय ये आपकी गाड़ी को स्पोर्टी और अट्रैक्टिव भी बनाता है।

जानिए अलॉय व्हील के नुकसान

अलॉय व्हील्स वाली गाड़ियां आपको साधारण स्टील व्हील वाली कारों की तुलना में महंगी मिलती हैं। वहीं अगर आप बाद में अलॉय व्हील लगवा रहे हैं तब भी इसमें खर्चा होता है। इसके साथ ही कंपनी फिटेड अलॉय व्हील की अपेक्षा बाहर से लगवाए गए अलॉय उतना भरोसेमंद भी नहीं होते। अलॉय व्हील्स के एक बार ख़राब होने पर ठीक करना मुश्किल होता। अधिकतम मौकों पर नया ही लगवाना पड़ता है।

Advantages and disadvantages of alloy wheels

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2024 | 09:30 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.