Aaj Ka Rashifal 05 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Daily Horoscope: रविवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। कहीं धन लाभ और करियर में सफलता के योग हैं तो कहीं स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
आज का राशिफल 05 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Daily Horoscope 05 July 2026: रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। कुछ जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
आज जन्मे बालक का फल
आज जन्म लेने वाला बालक मिलनसार, सहानुभूतिपूर्ण हृदय वाला और समझदार होगा। इसकी शिक्षा उत्तम रहेगी तथा नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद और समृद्ध रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था रखने वाला होगा तथा बातचीत में कुशल और प्रभावशाली व्यक्तित्व का धनी बनेगा।
12 राशियों का राशिफल
मेष
अनजाने में हुई किसी गलती का प्रायश्चित करना पड़ सकता है। खानपान में लापरवाही से शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। सोचे हुए कार्यों में विलंब हो सकता है, हालांकि लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Weekly Horoscope: बुध की वक्री चाल और मंगल गोचर से बदलेंगी 12 राशियों की किस्मत, जानें साप्ताहिक राशिफल
Birthday Horoscope 04 July 2026: ऐसा होगा आज पैदा होने वाले बच्चों का भविष्य? जानें भाग्योदय की हर बात
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
वृषभ
जानते-बूझते भी कोई गलती हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी और निजी प्रयास सफल रहेंगे।
मिथुन
आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए नया कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रियजन से उपहार मिलने की संभावना है। भाग्यवर्धक समाचार मिलेंगे। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
कर्क
कर्क राशि वाले जातक जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। हालांकि विरोधियों पर पूरी तरह विजय प्राप्त करना कठिन हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि वाले जातक पारिवारिक अपेक्षाओं को पूरा करने में कठिनाई आ सकती है, जिससे परिजन नाराज हो सकते हैं। मानसिक तनाव बना रहेगा। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है।
कन्या
प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझने की उम्मीद है। लंबे समय से उलझे मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। समय पर कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
तुला
नए व्यावसायिक सौदे कारोबार के विस्तार में सहायक होंगे। मित्रों और परिवार के सहयोग से पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। प्रयास करने पर सफलता मिलने के अच्छे योग हैं।
वृश्चिक
रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परोपकारी कार्यों से यश मिलेगा। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
नए कार्य की शुरुआत में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। निर्माण संबंधी कार्यों की गति धीमी रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
मकर
दूसरों की बातों पर भरोसा करने के बजाय स्वयं जांच-पड़ताल कर निर्णय लें। अध्ययन, यात्रा और ज्ञानवर्धक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
कुंभ
करियर को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति दूर हो सकती है। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित रह सकते हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों का समाधान सरलता से होने के योग हैं।
मीन
अधिकारियों से कार्य के संबंध में सकारात्मक आश्वासन मिलेगा। व्यवसायिक कार्य समय पर पूरे होंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहना आपके हित में रहेगा।
ये भी पढ़ें :-
व्यापार भविष्य
आषाढ़ कृष्ण पंचमी तथा शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से रूई और चांदी के भाव में तेजी रहने की संभावना है। गुड़, खांड, हींग, लाल मिर्च और सरसों के भाव में भी उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं बादाम, पिस्ता और छुहारा के भाव में मंदी की संभावना है। शेष वस्तुओं के भाव सामान्य रह सकते हैं।
भाग्यांक : 2789
