ADAS टेक्नोलॉजी सड़क हादसों से सुरक्षा की उम्मीद, जानिए कैसे काम करता है सिस्टम
सड़क दुर्घटनाएं को कम करने के लिए Advanced Driver Assistance Systems (ADAS) जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कई लोगो को इस के बारें में कोई जानकारी नहीं।
- Written By: सिमरन सिंह
ADAS क्या होता है। (सौ. Freepik)
सड़क दुर्घटनाएं आज भी दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं और लगभग 94% एक्सीडेंट्स इंसानी गलतियों के कारण होते हैं। ऐसे में Advanced Driver Assistance Systems (ADAS) एक ऐसी टेक्नोलॉजी के रूप में सामने आया है, जो दुर्घटनाओं की संख्या और गंभीरता दोनों को कम कर सकता है।
क्या है ADAS और कैसे करता है काम?
ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम कार में मौजूद कैमरा, सेंसर, रेडार और AI सॉफ्टवेयर की मदद से काम करता है। यह टेक्नोलॉजी कार को 360 डिग्री व्यू देती है, जिससे ड्राइवर के आस-पास के वातावरण की पूरी जानकारी मिलती है। इसमें System-on-a-Chip (SoC) चिप्स होते हैं जो रीयल टाइम में डेटा को प्रोसेस करते हैं। ADAS का उपयोग अब सिर्फ लक्जरी नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए जरूरी बन चुका है।
जरूरी ADAS फीचर्स जो बनाते हैं कार को सेफ
- पैदल यात्रियों की पहचान और बचाव सिस्टम
- लेन डिपार्चर अलर्ट और करेक्शन
- ट्रैफिक साइन रेकग्निशन
- ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन
- ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
आधुनिक ADAS फीचर्स जो बना रहे हैं कारों को स्मार्ट
- एडॉप्टिव क्रूज़ कंट्रोल – स्पीड को ट्रैफिक के अनुसार एडजस्ट करता है।
- ग्लेयर-फ्री हेडलाइट्स – रात में सामने से आने वाली गाड़ियों को ब्लाइंड नहीं करता।
- ऑटोमैटिक पार्किंग और वैलेट पार्किंग – बिना ड्राइवर के हस्तक्षेप के कार खुद पार्क हो सकती है।
- नाइट विजन सिस्टम – अंधेरे में दिखने में मदद करता है।
- ड्राइवर ड्रोसीनेस और निगरानी सिस्टम – ड्राइवर की नींद या ध्यान भटकने पर अलर्ट करता है।
- V2X और 5G कनेक्टिविटी – कार को दूसरे वाहनों और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जोड़ता है।
क्यों जरूरी है ADAS?
NHTSA की रिपोर्ट (2016) के अनुसार, केवल अमेरिका में 2015 में 35,092 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुईं। ADAS जैसी तकनीकों के जरिए ये हादसे रोके जा सकते हैं। खासकर, इमरजेंसी ब्रेकिंग, ड्राइवर निगरानी, और सेंसर फ्यूज़न जैसी टेक्नोलॉजीज हादसों की संभावना को काफी हद तक घटा सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क निर्माण के बाद भी रास्ता बंद, जवाहर गेट के पास इनआउट साइन बोर्ड लगाने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर: सड़क चौड़ीकरण के बाद बीच सड़क में खड़े बिजली के खंभे हटेंगे, 27 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
कार की चाबी को फॉइल में लपेट रहे लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे, मिनटों में चोरी हो सकती है आपकी कार
अब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
ये भी पढ़े: Tesla Model Y भारत में लॉन्च, 60 लाख से नीचे जाएंगी कीमत?
क्या है ADAS का भविष्य?
ADAS की आधुनिकता अब Level 2 ऑटोमेशन तक पहुंच चुकी है, जहां कार खुद स्टेयरिंग और स्पीड को कंट्रोल कर सकती है, लेकिन ड्राइवर का ध्यान जरूरी है। भविष्य में यह टेक्नोलॉजी पूरी तरह स्वायत्त वाहन (Autonomous Vehicles) की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए कारों में AI प्रोसेसर, न्यूरल नेटवर्क, और सेंसर फ्यूज़न की और अधिक आवश्यकता होगी। ADAS सिर्फ कार को स्मार्ट नहीं बनाता, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी एक नया आयाम देता है।
