Tata Harrier-Safari को फिर मिली 5-स्टार सेफ्टी ताकत, अब पेट्रोल वेरिएंट भी Bharat NCAP में अव्वल
Tata Harrier Safety Rating: Tata Motors की गाड़ियों की मजबूती और सेफ्टी को लेकर भरोसा किसी से छिपा नहीं है। कंपनी की कई कारें पहले ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Harrier (Source. Tata)
Tata Harrier BNCAP Crash Test: Tata Motors की गाड़ियों की मजबूती और सेफ्टी को लेकर भरोसा किसी से छिपा नहीं है। कंपनी की कई कारें पहले ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी हैं और अब इस सूची में एक और अहम अपडेट जुड़ गया है। Tata Harrier और Tata Safari के पेट्रोल वेरिएंट को भी Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इस रेटिंग का सीधा मतलब है कि ये SUVs पहले से भी ज्यादा सुरक्षित साबित हुई हैं।
डीजल के बाद अब पेट्रोल वेरिएंट भी 5-स्टार
गौरतलब है कि Tata Harrier और Safari के डीजल वेरिएंट को पहले ही Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी मिल चुकी थी। इसके अलावा Tata Harrier.ev भी 5-स्टार से लैस है। हाल ही में कंपनी ने Harrier और Safari के पेट्रोल वेरिएंट पेश किए थे और अब इन्हें भी वही उच्चतम सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसका कारण यह है कि डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट एक ही सेफ्टी स्ट्रक्चर और रीस्ट्रेन सिस्टम पर आधारित हैं।
भारत NCAP की शुरुआत और पहला बड़ा टेस्ट
भारत में Bharat NCAP की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी। इसके तुरंत बाद दिसंबर 2023 में Harrier और Safari का क्रैश टेस्ट किया गया, जिसमें दोनों ही SUVs ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार रेटिंग हासिल की। अब यही सेफ्टी स्कोर पेट्रोल वेरिएंट पर भी लागू हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
क्रैश टेस्ट में मिले शानदार अंक
Bharat NCAP के अनुसार,
- एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP): 32 में से 30.08 अंक
- चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP): 49 में से 44.54 अंक
इन स्कोर से साफ है कि पावरट्रेन में बदलाव के बावजूद सेफ्टी परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा।
ये भी पढ़े: सड़क हादसों में जान बचाएगा ये खास ट्रक, पहली बार भारत में लॉन्च
सेफ्टी फीचर्स की पूरी लिस्ट
Tata Harrier और Safari में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है। इनमें मिलते हैं
- 6 एयरबैग्स (टॉप वेरिएंट में 7 एयरबैग्स का विकल्प)
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
- रिट्रैक्टर, प्री-टेंशनर, लोड लिमिटर और एंकर प्री-टेंशनर के साथ सीटबेल्ट सिस्टम
नया पेट्रोल इंजन, वही भरोसेमंद ताकत
अब तक Harrier और Safari 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन के साथ आती थीं, जो 168 bhp की पावर और 350 Nm टॉर्क देता है। नए अपडेट के साथ इनमें 1.5-लीटर TGDI टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प जोड़ा गया है, जो 168 bhp की पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन विकल्पों को 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकता है।
