Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
Mahindra Scorpio-N Face: महिंद्रा ने अपनी फेमस एसयूवी Scorpio-N Facelift को आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें खास बात यह है कि ये एसयूवी तय समय से पहले ही लॉन्च हो गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra Scorpio-N Facelift (Source. Mahindra)
ADAS SUV India: महिंद्रा ने अपनी फेमस एसयूवी Mahindra Scorpio-N Facelift को आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें खास बात यह है कि जिस एसयूवी के 15 अगस्त 2026 को लॉन्च होने की चर्चा थी उसे कंपनी ने तय समय से पहले ही पेश कर दिया है। इस नई Mahindra Scorpio-N की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये रखी गई है जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपये तक जाती है। वहीं डिजाइन में बड़े बदलाव भले ही नहीं किए गए हों लेकिन केबिन और फीचर लिस्ट को पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम बना दिया गया है।
13.69 लाख रुपये से शुरू हुई नई Scorpio-N की कीमत
नई Scorpio-N फेसलिफ्ट के बारे में बताए तो इसकी रेंज में Z2 पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Z2 डीजल 2WD MT की कीमत 14.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने पहली बार Z8S वेरिएंट को मैनुअल गियरबॉक्स के साथ भी पेश किया है। इसकी कीमत 17.79 लाख रुपये (पेट्रोल) और 18.79 लाख रुपये (डीजल) रखी गई है।
वहीं टॉप-स्पेक Z8L 6-सीटर ADAS वेरिएंट की कीमत पेट्रोल मैनुअल के लिए 21.69 लाख रुपये और ऑटोमैटिक के लिए 23.05 लाख रुपये है। डीजल मैनुअल की कीमत 22.47 लाख रुपये है जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट 23.80 लाख रुपये में मिलेगा। इसके अलावा अब Z4 और Z8T डीजल वेरिएंट में भी 4WD का विकल्प दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Jeep SUVs खरीदने का शानदार मौका, Compass और Meridian पर मिल रही 1.65 लाख तक की छूट
नई कार छोड़ अब सेकेंड हैंड कारों की ओर बढ़ रहे लोग, 70 लाख बिक्री का अनुमान, कम बजट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
अब 5 चालान पड़े भारी, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है Driving License, जानिए नया नियम
पैनोरमिक सनरूफ और 540-डिग्री कैमरा बना आकर्षण
नई Mahindra Scorpio-N में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 540-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच HD डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पहली रो के यात्रियों के लिए 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Z8T और उससे ऊपर के वेरिएंट में अब 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो पहले के 17-इंच व्हील्स की जगह आए हैं। यही बदलाव एसयूवी को ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।
ये भी पढ़े: EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
इंजन वही लेकिन ड्राइविंग विकल्प पहले जैसे बरकरार
नई Scorpio-N के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एसयूवी पहले की तरह 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध रहेगी। दोनों इंजन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। साथ ही, अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार 2WD और 4WD ड्राइव सिस्टम भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। कुल मिलाकर Mahindra ने इस फेसलिफ्ट में डिजाइन की बजाय फीचर्स और केबिन एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान दिया है। ऐसे में जो ग्राहक दमदार एसयूवी के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और प्रीमियम सुविधाएं चाहते हैं उनके लिए नई Scorpio-N एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।
