Tata Motors ने लॉन्च किया ADAS तकनीक वाला नया वेरिएंट, रेड डार्क एडिशन ने बढ़ाई खूबसूरती

Tata Nexon Red Dark Edition: ऑटोमोबाइल सेक्टर में सुरक्षा के नए मानक स्थापित हो रहे हैं Tata Motors सबसे लोकप्रिय SUV Tata Nexon को अब एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम तकनीक भी है।
Tata Motors ने लॉन्च किया ADAS तकनीक वाला नया वेरिएंट, रेड डार्क एडिशन ने बढ़ाई खूबसूरती
Tata Nexon ने किया नया लॉन्च। (सौ. Tata)
Published on
Updated on

Tata Nexon ADAS Price: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में सुरक्षा के नए मानक स्थापित हो रहे हैं और इसमें सबसे आगे है Tata Motors। कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Tata Nexon को अब एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) तकनीक के साथ लॉन्च किया है। यह वही आधुनिक तकनीक है जो ड्राइविंग को न केवल आसान बनाती है बल्कि सड़क पर सुरक्षा को भी एक नए स्तर तक पहुंचाती है।

ADAS वेरिएंट की कीमत और फीचर्स

टाटा मोटर्स ने Nexon Fearless + S DCA वेरिएंट को Level-2 ADAS फीचर के साथ लॉन्च किया है। इस मॉडल की कीमत ₹13.53 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पिछले मॉडल से करीब ₹27,000 अधिक है। वहीं, इसी वेरिएंट का Red Dark Edition ₹13.81 लाख में उपलब्ध होगा। ADAS तकनीक में कई स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं, जैसे:

  • फ्रंट कोलिजन वार्निंग (टकराव की चेतावनी)
  • ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • लेन डिपार्चर वार्निंग और लेन कीप असिस्ट
  • हाई बीम हेडलाइट कंट्रोल
  • रोड साइन रिकग्निशन सिस्टम

ये सभी फीचर्स पहले केवल लग्ज़री कारों में देखने को मिलते थे, लेकिन अब Nexon के साथ आम उपभोक्ताओं के लिए भी ये सुविधा उपलब्ध होगी।

नया Red Dark Edition हुआ लॉन्च

Tata ने Nexon का शानदार Red Dark Edition भी पेश किया है, जो पेट्रोल, डीज़ल और CNG तीनों इंजन विकल्पों में मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत ₹12.44 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस एडिशन की खासियत इसका नया ब्लैक और रेड इंटीरियर थीम है। इसमें लाल रंग की वेंटिलेटेड लेदर सीटें, पिछली सीटों के लिए सनशेड और 26.03 सेमी का हार्मन-निर्मित टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। फीचर्स के मामले में यह Nexon के बाकी वेरिएंट्स से कहीं आगे है।

सभी वेरिएंट्स की कीमत

  • पेट्रोल मैनुअल: ₹12.44 लाख
  • पेट्रोल DCA (ADAS सहित): ₹13.81 लाख
  • डीज़ल मैनुअल: ₹13.52 लाख
  • डीज़ल AMT: ₹14.15 लाख
  • CNG मैनुअल: ₹13.36 लाख
  • Fearless+ PS DCA ADAS वेरिएंट: ₹13.53 लाख

सबसे सुरक्षित SUV बनी Nexon

Tata Nexon भारत की पहली SUV है जिसे Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। अब ADAS तकनीक के जुड़ने से यह SUV और भी ज्यादा सुरक्षित बन गई है। सितंबर 2025 में Nexon के 22,000 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जिससे यह देश की सर्वाधिक बिकने वाली कारों में शामिल है।

कीमत में आई बड़ी कटौती

नई GST 2.0 संरचना लागू होने के बाद Nexon की कीमत में ₹1.55 लाख तक की कमी की गई है। अब इसका बेस मॉडल ₹7.32 लाख में उपलब्ध है, जो पहले ₹8 लाख था। वहीं, Fearless+ ऑटोमेटिक वेरिएंट अब ₹14.05 लाख में मिलेगा, जो पहले ₹15.59 लाख था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com