जगुआर लैंड रोवर ने जतायी भारत में सफल बिजनेस की उम्मीद, तेजी से करेंगे सेल्स ग्रोथ

जगुआर लैंड रोवर 2008 से टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रही है, जिसमें टाटा संस सबसे बड़ा शेयरधारक है।
JLR expects faster growth than industry in India
जगुआर लेंड रोवर ( सौजन्य : ट्विटर )
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने इस चालू वित्त वर्ष में लक्जरी कार मार्केट की टोटल ग्रोथ की तुलना में अधिक तेजी से आगे बढ़ने की इच्छा जतायी है। जेएलआर के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने बयान दिया है कि कंपनी स्थानीयकरण को बढ़ा रही है और साथ ही अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपांड कर रही है, जिससे कंपनी को इंडस्ट्री से तेज सेल्स ग्रोथ की उम्मीद है।

कंपनी भारत में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की स्थानीय असेंबली शुरू करने के लिए तैयार है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की बिक्री इससे पिछले साल की तुलना में 81 प्रतिशत बढ़कर 4,436 इकाई रही है। कंपनी का इरादा अगले तीन साल में भारत में अपने कारोबार को दोगुना करने का है।

अधिक वृद्धि हासिल करेंगे

अंबा ने पीटीआई-भाषा से कहा, "पिछले वित्त वर्ष में लक्जरी कार खंड 20 से 25 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। अगले कुछ साल में भी यही वृद्धि दर रहने की उम्मीद है। हमें उम्मीद है कि हम इससे अधिक वृद्धि हासिल करेंगे।''

दोगुना हो जाएगा देश का लक्जरी कार सेक्शन

उन्होंने कहा कि स्थानीयकरण से दाम कम होंगे और हम भारत में अपने बिक्री नेटवर्क का विस्तार कर सकेंगे। इससे हम उद्योग से अधिक तेजी से बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में देश का लक्जरी कार सेक्शन दोगुना हो जाएगा। अभी यह 48,000 इकाई सालाना का है।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com