दीपावली पर संतों के दरबार में पहुंचे सीएम योगी, अयोध्या में 3 प्रमुख मठों में जाकर दी शुभकामनाएं

CM Yogi Ayodhya Visit: दीपावली पर सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में जाकर संत-महात्माओं से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
CM Yogi Diwali Celebration
अयोध्या में सीएम योगी ने संतों से मुलाकात की(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सीएम योगी ने दीपावली पर अयोध्या में संतों से मुलाकात की

  • महंत सुरेश दास व कौशल किशोर दास से मिले सीएम योगी

  • राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल जाना

CM Yogi Diwali Celebration: दीपावली के पावन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में जाकर संत-महात्माओं से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने संतों का हालचाल जाना और उन्हें त्योहार के अवसर पर उपहार भी भेंट किए। इस दौरान संतों के साथ उनकी आत्मीय मुलाकात हुई और प्रदेश व समाज से जुड़े विषयों पर भी बातचीत हुई।

सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा संत समाज के प्रति सम्मान और परंपरागत संबंधों को दर्शाने वाला रहा।

CM Yogi Diwali Celebration
बाबरी विवाद से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा तक...अयोध्या में तस्वीरों में देखें राम मंदिर की 500 साल की कहानी

दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास से की मुलाकात

सीएम योगी सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात की। इस दौरान संत राम लखन दास भी मौजूद रहे। सीएम ने दोनों संतों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। सीएम ने संतों का हालचाल जाना और त्योहार की खुशियां साझा कीं।

बड़ा भक्त महल में कौशल किशोर दास महाराज से मिले

दिगंबर अखाड़े के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बड़ा भक्त महल पहुंचे। यहां उन्होंने महंत कौशल किशोर दास जी महाराज से भेंट की। सीएम ने महाराज जी का कुशलक्षेम जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने उपहार भी भेंट किया। संत और मुख्यमंत्री के बीच यह मुलाकात आत्मीयता भरी रही।

मणिराम दास छावनी पहुंचकर नृत्य गोपाल दास का जाना हाल

सीएम योगी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी से मिलने मणिराम दास छावनी पहुंचे। यहां उन्होंने महंत जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही दीपावली के अवसर पर उन्हें उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

संतों से मुलाकात कर दी दीपावली की बधाई

अयोध्या प्रवास के दौरान सीएम ने विभिन्न मठों और अखाड़ों में पहुंचकर संतों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने संतों का हालचाल जानने के साथ उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं और उपहार दिए। सीएम की इन मुलाकातों के दौरान संत समाज के प्रति सम्मान और आत्मीयता का भाव दिखाई दिया।

CM Yogi Diwali Celebration
तस्वीरों में देखिए... दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या, भव्य आयोजन की शानदार तैयारियां