SSC ने हिंदी ट्रांसलेटर का रिजल्ट जारी किया, 532 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; जानें अगला स्टेप

SSC JHT Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 4 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी, जबकि 7 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया है।
SSC Hindi Translator
रिजल्ट देखते हुए अभ्यर्थी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • SSC ने हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 का रिजल्ट घोषित किया

  • चार अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द और सात का परिणाम रोका

  • 18 नवंबर को स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया होगी

SSC Hindi Translator Result : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए केंद्रीय मंत्रालयों और विभिन्न विभागों में हिंदी अनुवादक के पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, सीनियर ट्रांसलेटर समेत अन्य संबंधित पदों के लिए कुल 532 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है।

आयोग ने चार अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी है, जबकि सात अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को अब संबंधित केंद्रीय विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

SSC Hindi Translator
UPESSC: यूपी में प्रिंसिपल-हेडमास्टर के 2,647 पदों पर भर्ती शुरू, ₹2 लाख तक सैलरी; जानें आवेदन की पूरी डिटेल

श्रेणीवार 532 अभ्यर्थियों का चयन

एसएससी की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, चयनित 532 अभ्यर्थियों में अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें अनुसूचित जाति (SC) के 82, अनारक्षित वर्ग के 228, अनुसूचित जनजाति (ST) के 38, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 137 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 47 अभ्यर्थी हैं।

पेपर-2 के लिए 3,642 अभ्यर्थी हुए थे चयनित

संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा के पेपर-1 का परिणाम 4 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। इसमें कुल 3,642 अभ्यर्थियों को पेपर-2 की परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की मेरिट और विभागों में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर पदों का आवंटन किया गया। इसमें अभ्यर्थियों की मेरिट के साथ उनके द्वारा दिए गए विभागों के विकल्पों को भी ध्यान में रखा गया।

18 नवंबर को होगी स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया

पहले चरण में पदों के आवंटन में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया होगी। आयोग ने इसके लिए 18 नवंबर की तारीख तय की है।

अभ्यर्थी 13 नवंबर को शाम 5 बजे से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन मॉड्यूल के जरिए स्लाइडिंग प्रक्रिया और पहचान सत्यापन की पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे।

इससे पहले आयोग ने 8 से 11 सितंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन के जरिए अभ्यर्थियों से पदों और विभागों की प्राथमिकताएं मांगी थीं। कुल 2,724 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन अपनी पसंद दर्ज कराई थी। इन्हीं विकल्पों के आधार पर आगे की आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई।

SSC Hindi Translator
यूपी दरोगा भर्ती-2025 में नियुक्ति पत्र वितरण पर रोक, 9 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई