मथुरा में घर में अचानक भड़की आग, अंदर फंसे 4 लोग बुरी तरह झुलसे, ईको कार जलकर खाक

Mathura Fire Incident: मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र के गांव देवीपुरा में शुक्रवार दोपहर एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई। हादसे में घर के अंदर मौजूद चार लोग झुलस गए।
mathura house fire
देवीपुरा गांव में मकान में लगी आग(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • देवीपुरा गांव में मकान में आग लगने से चार लोग झुलसे

  • घर के बाहर खड़ी ईको कार पूरी तरह जलकर राख हो गई

  • दमकल टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

Mathura House Fire: मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र के गांव देवीपुरा में शुक्रवार दोपहर एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई। हादसे में घर के अंदर मौजूद चार लोग झुलस गए, जबकि बाहर खड़ी ईको कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

mathura house fire
मथुरा: घीया मंडी के तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दुकान-मकान में लाखों के नुकसान की आशंका

4 लोग आग की चपेट में आए

जानकारी के अनुसार, गांव देवीपुरा निवासी हीरा के मकान में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें पूरे मकान में फैल गईं। उस समय घर के अंदर सावित्री, उनका बेटा हिमांशु, ईश्वर और पुरुषोत्तम मौजूद थे। आग तेजी से फैलने के कारण चारों मकान के अंदर फंस गए। हालांकि, वे किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन इस दौरान झुलस गए।

बाहर खड़ी ईको कार भी जलकर राख

आग इतनी तेजी से फैली कि मकान के बाहर खड़ी ईको कार भी इसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। मकान से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने चारों झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

mathura house fire
मथुरा में PNG गैस लाइन में तेज धमाके के बाद लगी आग; 10-12 फीट ऊंची उठीं लपटें, एक ही परिवार के 3 लोग झुलसे