खा भी रहे हैं और डकार भी नहीं... परिसीमन बिल के विरोध पर नीरज कुमार का कांग्रेस व विपक्ष पर तंज, देखें VIDEO

JDU vs Congress Bihar News: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने परिसीमन बिल पर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस को घेरा और सुधा दूध की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी पर भी प्रतिक्रिया दी।

Neeraj Kumar On Delimitation Bill: जेडीयू एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी द्वारा लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पुरखों ने धारा 356 का दुरुपयोग कर गैर-कांग्रेसी सरकारों को बर्खास्त किया और रात के अंधेरे में बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया, उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने परिसीमन के विरोध को संवैधानिक व्यवस्था और चुनाव आयोग का अपमान बताते हुए विपक्षी राज्यों की सरकारों से इस्तीफा तक मांग लिया।

वहीं, परिसीमन बिल पर डीएमके (DMK) के समर्थन को उन्होंने राजनीतिक जिम्मेदारी और जनहित में लिया गया फैसला बताया। इसके साथ ही उन्होंने जेएमएम (JMM) से भी झारखंड के लोगों के हित में फैसला लेने की उम्मीद जताई और सांसदों से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की अपील की। अंत में, एक दिसंबर से सुधा दूध की कीमतों में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर की संभावित बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि सुधा एक सहकारी संस्था है और पशुपालकों व किसानों के हितों की रक्षा करते हुए दाम तय करना उसका अपना अधिकार है।

संबंधित खबरें

No stories found.