प्रीति शर्मा
हर कोई चाहता है कि घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहे।
इसके लिए कई लोग फेंगशुई, वास्तु शास्त्र आदि से जुड़े उपाय को अपनाते हैं।
फेंगशुई के अनुसार घर में प्रवेश के दौरान जूतों को बाहर उतारना चाहिए।
माना जाता है कि जूते घर में बाहर की नकारात्मक ऊर्जा को साथ लाते हैं।
ऐसे में जूतों के साथ घर में प्रवेश नकारात्मक ऊर्जा को अंदर ला सकती है।
जूते पहनकर घर में प्रवेश मानसिक तनाव और चिंता का कारण बन सकता है।
इसके अलावा जूते अपने साथ कई कीटाणु लाते हैं जो बीमारियां फैला सकते हैं।
इसलिए घर में हमेशा जूते बाहर उतारकर ही प्रवेश करना चाहिए।