Aquarius Horoscope 2026: कुंभ राशि पर कौन सा ग्रह चल रहा है भारी? महादशा से जानें कब बढ़ सकती हैं परेशानियां

Kumbh Rashi Mahadasha: कुंभ राशि पर कौन सा ग्रह भारी है? जानें शनि की साढ़ेसाती के अंतिम चरण और कुंभ राशि में राहु के गोचर का असर, कब मिल सकती है इस महादशा से राहत?
Kumbh rashi 2026 shani rahu sade sati mahadasha.
कुंभ राशिफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Kumbh Rashi Grah Gochar: कुंभ राशि वालों के लिए साल 2026 के अंतिम महीने महत्वपूर्ण हो सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, वर्तमान में शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है।

इसके साथ ही राहु भी दिसंबर 2026 तक कुंभ राशि में मौजूद रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, दोनों ग्रहों की स्थिति को कुंभ राशि के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

कुंभ राशि पर शनि का क्या असर है?

शनि कुंभ राशि का स्वामी ग्रह माना जाता हैं। एस्ट्रोलॉजी बताता है कि 2026 में शनि मीन राशि में हैं, जिससे कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इसे साढ़ेसाती का तीसरा चरण कहा जा सकता है। इस दौरान आर्थिक मामले, परिवार और जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों में सावधान रहने की सलाह है।  

साढ़ेसाती का तीसरे चरण व्यक्ति को अनुशासन, जिम्मेदारी और अपने फैसलों पर ध्यान देने की सीख देता है, लेकिन किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि का वास्तविक प्रभाव उसकी जन्मकुंडली में शनि की स्थिति और अन्य ग्रहों की दशा-अंतर्दशा पर निर्भर करता है।

राहु भी बढ़ा सकता है उलझन?

2026 में राहु भी कुंभ राशि में गोचर कर रहा है और 5 दिसंबर 2026 को मकर राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि में राहु के गोचर के होने का अर्थ है- भ्रम, जल्दबाजी में फैसले लेने और खर्चों को लेकर सावधानी रहने की जरूरत है। इस दौरान व्यक्ति को किसी भी निर्णय को लेने से पहले हर पहलू पर ध्यान देना चाहिए।

पैसे के मामले में क्यों रखें सावधानी?

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती के अंतिम चरण और राहु के गोचर को देखते हुए धन संबंधी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा, बढ़ते खर्च या पुरानी फाइनेंशियल जिम्मेदारी चिंता बढ़ा सकते हैं।

नौकरी और कारोबार पर क्या असर?

ज्योतिषीय की मानें तो शनि मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी से जुड़े ग्रह माने जाते हैं। इसलिए कुंभ राशि वालों के लिए इस अवधि में काम को सिस्टमेटिक तरीके से करना और जल्दबाजी से बचना चाहिए। शनि के प्रभाव के दौरान नौकरी, कारोबार और जिम्मेदारियों से जुड़े मामलों में धैर्य से निर्णय लिए जाने चाहिए।

Kumbh rashi 2026 shani rahu sade sati mahadasha.
Rahu, Shani Or Ketu Mahadasha: तीनों में कौन सी महादशा है सबसे कठिन? जानें ज्योतिष के नियम

कब मिलेगी राहत?

कुंभ राशि वालों को इन सबसे राहत के लिए जून 2027 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। 3 जून 2027 में शनि के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ कुंभ राशि की साढ़ेसाती समाप्त होगी। हालांकि, शनि 20 अक्टूबर 2027 को दोबारा मीन राशि में लौटेंगे, इसलिए 2027 में शनि की स्थिति पूरी तरह सीधी और स्थायी नहीं रह सकती है। वहीं राहु 5 दिसंबर 2026 को कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए दिसंबर 2026 के बाद कुंभ राशि पर राहु का प्रभाव बदल जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com