अब होगा 'भाई Vs बहन'! कांग्रेस ने YS शर्मिला को सौंपी आंध्र की कमान, अब क्या करेंगे 'जगन'...

jagan-sharmila
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश (Andhara Pradesh) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां कांग्रेस पार्टी (Congress0 ने में बड़ा बदलाव करते हुए YS शर्मिला (YS Sharmila) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। जानकारी दें कि वो राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) की बहन हैं। ऐसे में अब जल्द ही आंध्र में 'भाई Vs बहन' देखने को मिलेगा। वो भी इसीलिए क्योंकि इस साल आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Elections 2024) होने वाले हैं। 

क्या पहले से ही तय था शर्मिला का अध्यक्ष बनना

हालाँकि पहले से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस YS शर्मिला को आंध्र प्रदेश की कमान सौंप सकती है। असल में आंध्र प्रदेश के कांग्रेस तत्कालीन अध्यक्ष रूद्र राजू ने बीते 15 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ये इस्तीफा आलाकमान के इशारे पर दिया गया था। पार्टी ने पहले ही YS शर्मिला की ताजपोशी की स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी। 

क्यों जगन से खफा हैं शर्मिला

देखा जाए तो YS शर्मिला ने साल 2012 में अपने भाई जगन की पार्टी YSRCP को खड़ा करने में एड़ीछोटी का जोर लगा दिया था। दरअसल तब जगन ने कांग्रेस को ही छोड़कर इस पार्टी का निर्माण किया था। लेकिन इसके बाद जगन  भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल चले गए। इस कठनाई के दौर मेंशर्मिला ने पार्टी को पूरी तरह से बांधे रखा। फिर YSRCP चुनाव जीती और जगन मुख्यमंत्री बने। लेकिन फिर कुछ ही दिनों में बहन शर्मिला और भाई जगन के बीच जबरदस्त मतभेद शुरू हो गए। नतीजतन, शर्मिला ने अपनी नई पार्टी बना ली और हाल ही में इस पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। 

आंध्र प्रदेश  में अब 'भाई Vs बहन'

वहीं अब आंध्र प्रदेश में YS शर्मिला के कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद यहां आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 'भाई Vs बहन' की ताकर देखने को मिलेगी। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो शर्मिला, कांग्रेस के लिए बड़ी भूमिका निभा सकती हैं और वह अपने भाई YS जगन मोहन रेड्डी से मुकाबला भी कर सकती हैं। आंध्र प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आगामी 11 जून 2024 को समाप्त होगा। यहां पिछला विधानसभा चुनाव अप्रैल 2019 में हुआ था। जिसमें राज्य की कमान जगन को मिली थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com