Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा पर निशाना, अमेरिका ने किया ‘ब्लैकलिस्ट’

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 03, 2022 | 09:50 AM

Pic: ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन. अमेरिका (America) ने रूस (Russia) के अभिजात वर्ग के कुछ चुनिंदा लोगों पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाए हैं और इनके दायरे में शामिल लोगों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की कथित प्रेमिका भी शामिल हैं। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट एवं ‘स्टेट ड्यूमा’ (रूसी संसद का निचला सदन) की पूर्व सदस्य अलीना काबेवा का वीजा फ्रीज कर दिया है और उनकी संपत्तियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि काबेवा रूस की एक मीडिया कंपनी की प्रमुख भी हैं, जो यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन करती है। जेल में बंद पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी लंबे अरसे से काबेवा के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि काबेवा की मीडिया कंपनी ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लेकर पश्चिमी देशों की टिप्पणी को दुष्प्रचार अभियान के रूप में चित्रित करने का बीड़ा उठा रखा है। ब्रिटेन ने मई में काबेवा के खिलाफ प्रतिबंधों को मंजूरी दी थी।

वहीं, यूरोपीय संघ ने जून में उन पर यात्रा और संपत्ति संबंधी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने एंड्रे ग्रिगोरीविच गुरेव पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जो विटनहर्स्ट एस्टेट के मालिक हैं। पच्चीस कमरों वाला विटनहर्स्ट एस्टेट लंदन में बकिंघम पैलेस के बाद दूसरा सबसे बड़ा महल है। उनकी 12 करोड़ डॉलर की कीमत वाली नौका (याट) अल्फा नीरो भी प्रतिबंध के दायरे में है। एंड्री के बेटे पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इससे पहले, अप्रैल में अमेरिका ने पुतिन की दोनों बेटियों-कैटरीना व्लादिमीरोवना तिखोनोवा और मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा पर प्रतिबंध लगाए थे। रूसी इस्पात निर्माता पब्लिकनो एक्त्सियनर्नो ऑब्सचेस्तवो मैग्नीतोगोर्स्की मेतलर्जिकेशकी कोम्बिनात जिन्हें एमएमके के नाम से भी जाना जाता है, उन पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इसके अलावा 893 रूसी संघ के अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन अधिकारियों में रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों के वीजा फ्रीज कर दिए जाएंगे। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण के कारण मासूम लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पुतिन के सहयोगियों ने खुद को समृद्ध किया है और वे अत्यंत विलासितापूर्ण जीवन जी रहे हैं।” 

Us blacklists putins alleged girlfriend alina kabaeva

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2022 | 09:50 AM

Topics:  

  • America
  • Ukraine-Russia War

सम्बंधित ख़बरें

1

US डॉलर पर बड़ा प्रहार, ब्रिक्स देशों के बीच रुपये में ट्रेड की अनुमति; टैरिफ के खिलाफ भारत का जवाब

2

विशेष: अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर नोबेल मैनिया अटैक, किसी को धमकाते हैं, किसी को पुचकारते

3

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

4

अमेरिकी टैरिफ लागू होने से भारत पर कितना असर, सरकार ने संसद में दिया जवाब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.