Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब विधानसभा में CM गहलोत पढ़ने लगे बीते साल का बजट, BJP नेता वसुंधरा राजे ने कसा तंज, विपक्ष का जोरदार हंगामा

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Feb 10, 2023 | 12:29 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. आज जहां इस समय राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gahlot) अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान सीएम गहलोत ने विधानसभा में अचानक ही पुराना बजट पढ़ दिया। हालांकि बाद में मंत्री महेश जोशी ने उन्हें बीचे में ही रोक दिया। इसके चलते सदन में भयंकर भारी हंगामा होने लगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 

वहीं विधानसभा में जब CM गहलोत बजट पढ़ रहे थे, तब विपक्षी नेता हंगामा करने लगे। इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि, कृपया  थोड़ा सा सब्र रखें। इससे सभी को अच्छा लगेगा। वहीं मंत्री महेश जोशी ने कहा कि सभी लोग आपको देख रहे हैं। ये गलत बात है।

मामले पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि, “गहलोत 8 मिनट तक सीएम पुराना बजट पढ़ते रहे। जब मैं CM थी तो बजट पेश करने से पहले बार-बार चेक करता थी और पढ़ता थी। अब आप कल्पना कर सकते हैं कि पुराने बजट को पढ़ने वाले मुख्यमंत्री के हाथों में राज्य कितना सुरक्षित है।”

सम्बंधित ख़बरें

कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात

क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO

पहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप

मानोरा: भाजपा का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, भक्तराज महाराज ने किया ध्वजवंदन और मार्गदर्शन

 

For 8 minutes, CM kept reading the old budget. When I was the CM, I used to repeatedly check and read before presenting the budget. You can imagine how safe the state is in the hands of a CM who reads out an old budget: Vasundhara Raje, former Rajasthan CM & BJP leader pic.twitter.com/x8UeAkH1a1 — ANI (@ANI) February 10, 2023

 

दरअसल राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब मुख्य विपक्षी दल BJP) के विधायक, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण में पुराने भाषण की पंक्तियां पढ़ने का आरोप लगाते हुए ‘आसन के समीप’ आ गए। हुआ यूँ कि, CM गहलोत ने 2023-24 का बजट सदन पटल पर रखा और भूमिका बांधने के बाद जैसे ही बजट घोषणाएं पढ़नीं शुरू की विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। 

इस मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पिछले बजट की पंक्तियां पढ़ी हैं। गहलोत ने ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना’ व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) संबंधी घोषणाएं कीं जो पहले ही की जा चुकी हैं। दोनों घोषणाएं बजट 2022-23 की पहले ही की जा चुकी हैं। 

इसके बाद विपक्ष के कुछ सदस्य हंगामा करते हुए ‘आसन के समीप’ आ गए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ। सी पी जोशी और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया में तीखी नोकझोंक हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष के “व्यवहार से दुखी होकर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करते हैं।” पता हो कि,  मौजूदा गहलोत सरकार का यह पांचवां व आखिरी बजट है।

Uproar in the house after gehlot read out the lines of the old budget the opposition targeted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2023 | 12:29 PM

Topics:  

  • BJP
  • CM Ashok Gehlot
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.