स्वाद के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है ‘सिंधी कढ़ी’, जानें रेसिपी
- Written By: रंजन सिंह
कोरोना वायरस के दौर में यदि आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रयोग अपना रहे हैं। तो आज हम आपको एक बेहतर विकल्प बताने जा रहे हैं जिससे आप स्वाद के साथ ही अपनी इम्युनिटी पावर को बूस्ट कर सकते हैं। आज हम आपको सिंधी कढ़ी बनाना सिखाएंगे। सिंधी कढ़ी कई मौसमी सब्जियों से बनाई जाती है। जिसके कारण यह कई गुणों से भरपूर होती है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी …
सामग्री :
¼ कप तेल
सम्बंधित ख़बरें
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
छह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
¼ टी स्पून हींग
(कुटे हुए) 1 टेबल स्पून धनिया के बीज
1 टी स्पून मेथी
1 टी स्पून राई
1 टी स्पून जीरा
7-8 कढ़ी पत्ता
1 टेबल स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ
¼ कप बेसन
1 टेबल स्पून नमक
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
(लंबी कटी हुई) 2-3 हरी मिर्च
¼ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
5 कप पानी
2 कप हरी सब्जियां
1 कप टमाटर
4-5 टुकड़े कोकम
2 टेबल स्पून हरा धनिया
विधि :
-सबसे पहले एक कड़ाई में घी को गर्म करें। उसमें हींग, धनिया के बीज, मेथी के बीज, राई, जीरा और कढ़ी पत्ता डालकर तड़का लगाएं।
-थोड़ा भून जाने के बाद इसमें अदरक डालकर भूनें। अब बेसन डालकर चलाए। इसमें नमक, हल्दी, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें।
-इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उबाल आने दें। इसमें टमाटर डालकर डालें। अब इसमें हरी सब्जियां और कोकम डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
-जब सभी सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं, तो इसके ऊपर हरा धनिया डालकर परोसें।
