Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रमन सिंह-शिवराज की छुट्टी! अब वसुंधरा का होगा राजतिलक या छिनेगा ‘राज’, राजस्थान को आज मिलेगा नया CM

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 12, 2023 | 07:54 AM

राजस्थान में CM के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/जयपुर: जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नए चेहरों को मुख्यमंत्री घोषित कर BJP ने सभी अटकलों, कयासों और समीकरणों को जैसे मिटा दिया है। वहीं अब सबकी निगाह राजस्थान (Rajasthan) पर केन्द्रित हो गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि BJP यहां भी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह ही कोई चौंकाने वाला बड़ा फैसला आज ले सकती है।

राजस्थान में नेताओं का ब्लड प्रेशर और धड़कनें तेज

दरअसल छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री फेस का ऐलान होने के बाद जैसे राजस्थान में नेताओं का ब्लड प्रेशर और धड़कनें तेज हैं। अब सूबे में CM सीएम की कुर्सी पर आसीन होगा, ये भी आज साफ हो जाएगा। आज विधायक दल की बैठक में नवनिर्वाचित विधायक अपने नेता को चुनेंगे। इससे पहले पर्यवेक्षक भी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर के उनका  मन टटोलेंगे। 

वसुंधरा राजे नहीं छोड़ रहीं कोई कसर 

अब राजस्थान में क्या होगा इसके कयास भी लगने बदस्तूर जारी है। हालाँकि राजनीतिक विशेषज्ञ मान रहे हैं कि छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में नए CM फेस से चौंकाने वाली BJP राजस्थान में भी किसी नए चेहरे को कमान दे सकती है। लेकिन वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना है कि वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) भी अपनी तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहीं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात

क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO

पहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप

मानोरा: भाजपा का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, भक्तराज महाराज ने किया ध्वजवंदन और मार्गदर्शन

राजस्थान के लिए BJPने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath singh), राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे को पर्यवेक्षक बनाया है। जिनकी अब से कुछ देर में राजस्थान पहुँचने के आसार हैं। देखा जाए तो वसुंधरा राजे खुद को रेस में बनाए हैं। बीते 24 घंटे से वसुंधरा राजे के घर समर्थकों का तांता लगा हुआ है। कुछ विधायक सार्वजनिक रूप से तो कुछ छिपते-छिपाते वसुंधरा से मिल रहे हैं। 

दुष्यंत सिंह पर विधायकों की बाड़ाबंदी का आरोप 

हालांकि इससे पहले ही वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह और एक विधायक पर विधायकों की बाड़ाबंदी का भी संगीन आरोप लगा था, ये आरोप खुद BJP विधायक ललित मीणा के पिता हेमराज मीणा ने लगाया था। उनका आरोप था कि उनके बेटे और 5अन्य विधायकों को एक रिसॉर्ट में रखा गया हालांकि विधायक कंवर लाल मीणा ने इन आरोपों को गलत बताया था और कहा था कि विधायक अपनी मर्जी से उनसे मिलने गए थे।

इन सब उठापटक और समीकरणों के बीच अब भी राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होना बाकी है। अब यहां आज आगे क्या होगा, इसकी भनक फिलहाल किसी को भी नहीं लग रही है। लेकिन इतना जरुर है बीजेपी आलाकमान ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जिस तरह अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। ऐसी ही कोई गुल राजस्थान में न खिल जाए, ये देखना रोचक होगा।

Raman singh in chhattisgarh shivra in mp what will happen to vasundhara raje in rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2023 | 07:54 AM

Topics:  

  • assembly election 2023
  • BJP
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • Mohan Yadav
  • Shivraj Singh Chouhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.