Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार: ‘न्याय यात्रा’ में बाल-बाल बचे राहुल गांधी, भगदड़ में उनकी कार हुई क्षतिग्रस्त

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 31, 2024 | 12:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/कटिहार: जहां एक तरफ कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) फिल्हान अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के लिए इस समय बिहार में है। यहां बुधवार को कटिहार में उन्होंने पदयात्रा की। आज राहुल ने लोगों का अभिवादन किया। इस यात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान राहुल गांधी की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वो बाल बाल बच गए। हालांकि राहुल गांधी कार से निकलकर बस में बैठ गए और प्रशासन ने लोगों को तत्परता दिखाते हुए शांत किया । 

जानकारी दें कि, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का आज 18वां दिन है। राहुल की यह यात्रा आज बिहार से एक बार फिर बंगाल में प्रवेश करेगी।  राहुल की यह यात्रा मिर्चाईबारी डीएस कॉलेज होते हुए लाभा में जनसंवाद के बाद बंगाल की ओर प्रस्थान करेंगे। 

गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस की ये यात्रा ऐसे वक्तहुई है जब पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौट चुके हैं। कुमार के पाला बदलने से पहले कांग्रेस ने जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के साथ बिहार में सत्ता साझा किया था। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार गांधी कुछ दिनों बाद झारखंड के रास्ते राज्य में लौटेंगे। 

सम्बंधित ख़बरें

फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना

विजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग

इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला

इधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा

गांधी ने मंगलवार को पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार किया और कहा कि महागठबंधन के सहयोगियों के दबाव में जाति सर्वेक्षण कराने के बाद नीतीश खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे थे और भाजपा ने उन्हें बाहर निकलने का रास्ता दे दिया। गांधी ने कहा, ‘‘हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है।” 

गांधी ने 2020 के विधानसभा चुनाव अभियान के बाद बिहार में अपनी पहली रैली को संबोधित किया था। गौरतलब है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई। यात्रा के दौरान 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी जो 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Rahul gandhi car damaged during bharat jodo nyay yatra in bihar katihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2024 | 12:20 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Katihar
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.