फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
Pritam Lodhi Controversial Remark: बीजेपी विधायक ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में वोट चोरी के आरोपों को लेकर लोधी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का काम सिर्फ भौंकना है।
- Written By: प्रीतेश जैन
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Political News: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने ग्वालियर एक बार फिर ऐसा कुछ कह दिया है, जो विवाद को जन्म दे सकता है। पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ भौंकना है।
शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक लोधी ने पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया।
ये सिर्फ भौंकते रहते हैं
विधायक लोधी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और TMC चीफ ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा ‘इनके पास आरोप लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। इनका काम अब सिर्फ भौंकना रह गया है। जैसे हाथी निकलता है और वे भौंकते रह जाते हैं, वैसे ही ये भौंकते रहते हैं और मोदी जी का काम चलता रहता है।’
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
वोट चोरी होती तो दूसरी सरकारें कैसे बनतीं?
उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा चुनावों में वोट चोरी करती तो अन्य राज्यों में विपक्ष की सरकारें कैसे बनतीं? उनके मुताबिक, विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी हार छिपाने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ें : प्रीतम लोधी के नए बयान ने मचाया बवाल; देश में लोधी मुख्यमंत्री और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी इससे पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उनके इस ताजा बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और बयान को लेकर प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है।
