Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वसुंधरा के साथ CM पद की दौड़ में शामिल होने पर बोले बालकनाथ- अटकलों को नजरअंदाज करें

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 09, 2023 | 01:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की तिजारा विधाानसभा सीट (Tijara Vidhansabha Seat) से नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ (Baba Balaknath) ने आगामी मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में उनके नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर शनिवार को कहा कि लोग ऐसी चर्चाओं को नजरअंदाज करें।

विधायक ने कहा कि उन्हें अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है। बालकनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।”

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि पार्टी ने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में जनता-जनार्दन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्र सेवा का अवसर दिया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए थे। भाजपा को 115 सीटों के साथ बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संशय बरकरार है।

सम्बंधित ख़बरें

कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात

क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO

पहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप

मानोरा: भाजपा का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, भक्तराज महाराज ने किया ध्वजवंदन और मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालक नाथ और दीया कुमारी के नामों की अटकलें चल रही हैं। भाजपा ने राजस्थान में विधायक दल का नेता चुनने के लिए निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करने हेतु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। (एजेंसी) 

On joining the race for the post of cm with vasundhara scindhia balaknath said ignore the speculations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2023 | 01:51 PM

Topics:  

  • assembly election 2023
  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.