मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर
नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की एक खबर के अनुसार, यहां मुंबई (Mumbai) की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर (Kishori Pednekar ) पर गोमाता जनता स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी SRA योजना के तहत कथित रूप से फ्लैट हासिल करने के मामले में अब धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
खबर के अनुसार, किशोरी पेडणेकर और 4 अन्य पर गोमाता जनता SRA सोसाइटी में स्थित फ्लैटों के अधिग्रहण की शिकायत SRA अधिकारी उदय पिंगले ने दर्ज कराई है। वहीं इसमें किशोरी का बेटा साईप्रसाद भी बड़ा आरोपी बनाया गया है।
शिकायत के अनुसार साल 2008 में इस भवन में झोपड़पट्टी में रहने वाले पात्र लोगों को मकान आवंटित किए गए थे। वहीं अथॉरिटी के रिकॉर्ड के मुताबिक, किशोरी पेडनेकर सोसाइटी में कॉटेजर नहीं थीं और उन्हें कोई फ्लैट अलॉट नहीं किया गया था।
हालांकि, पिंगले ने शिकायत की कि पेडनेकर ने फ्लैट का फायदा उठाया। हालांकि किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि उनका इन फ्लैटों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा था कि BJP की राजनीति का खामियाजा मूल मकान मालिकों को भुगतना पड़ रहा है।