Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पालघर में बड़ा हादसा, आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जश्न के दौरान करंट लगने से 2 की मौत, 5 घायल

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Apr 14, 2023 | 11:37 AM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

पालघर, महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले के विरार कस्बे में बृहस्पतिवार को, आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह के दौरान एक वाहन पर लगे झंडे के ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने के बाद दो लोगों की कंरट लगने से मौत हो गई, तथा पांच अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर की 132वीं जयंती की पूर्व संध्या पर निकाले गए एक जुलूस के समाप्त होने के बाद हुई।

मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांच में से तीन घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया, “आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विरार के करगिल नगर इलाके में एक जुलूस निकाला गया था।

रात को दस बज कर लगभग 30 मिनट पर, जब जुलूस समाप्त हुआ और इसमें शामिल लोग लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके एक वाहन में खराबी आ गई।” अधिकारी ने कहा, “कुछ लोग वाहन से उतरकर उसे धक्का देने लगे। इस दौरान, वाहन पर लगा झंडा सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया, जिससे दो लोगों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।”

एक घायल ने अस्पताल में संवाददाताओं को बताया कि घटना के समय जूलूस के कुछ प्रतिभागी और बैंजो वादक वहां मौजूद थे। उसने कहा, “मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और कुछ देर तक तो किसी को समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या है।” पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रूपेश सुर्वे (23) और सुमित सूद (30) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

Maharashtra major accident in palghar 2 killed 5 injured due to electrocution during celebrations on the eve of ambedkar jayanti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2023 | 11:37 AM

Topics:  

  • Ambedkar Jayanti
  • Maharashtra
  • Palghar

सम्बंधित ख़बरें

1

APMC कानून संशोधन पर सरकार का ढुलमुल रवैया, जमकर फटकार, हाई कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक

2

पर्यटकों को लहरों ने लिया अपनी आगोश में, शिरोडा-वेलागर समुद्र में डूबे 7 लोग

3

BKC स्टेशन का रेल मंत्री वैष्णव और जापानी मंत्री ने किया दौरा, खार रेलवे स्टेशन पर हुआ VIP स्वागत

4

Pune Metro यात्रियों को बड़ी राहत, Pune Municipal Corporation 20 जगह बनाएगी पार्किंग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.