भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बांबे GATE 2021 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, GATE) परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। आईआईटी बांबे ने इसके लिये शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार GATE 2021 के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 सितंबर 2020 को शुरू होगी। वहीं परीक्षा फरवरी 2021 में ली जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स IIT बांबे की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2020 है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन के लिए विस्तारित अवधि की समाप्ति (विलंब शुल्क के साथ) 7 अक्टूबर, 2020 है। वहीं श्रेणी, पेपर और परीक्षा शहर में बदलाव की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2020 है. बता दें कि श्रेणी, पेपर और परीक्षा का शहर बदलने के लिये उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। GATE 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 8 जनवरी 2021 से उपलब्ध होगा।
दो चरणों में होगी परीक्षा
GATE 2021 परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। सुबह की शिफ्ट 9:00 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। दोपहर की शिफ्ट 3:00 बजे से शुरू होगी और 6:00 बजे तक चलेगी। GATE 2021 का परिणाम 22 मार्च 2020 को जारी हो सकता है।
बता दें कि GATE 2021 स्नातक इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला और कला, वाणिज्य और विज्ञान में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा 27 विषयों में देश के विभिन्न शहरों में और भारत के बाहर छह शहरों में आयोजित की जाएगी।