Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

G-20 : अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कल पहुंचेंगे भारत, सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम, कमांडो दस्ते के साथ रहेगा 60 गाड़ियों का जबरदस्त काफिला

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 07, 2023 | 11:11 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. G-20 पर मिली  बड़ी खबर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Joe Biden)  कल यानी 8 सितंबर को अपने 3 दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। पता हो कि, ये राष्ट्रपति बनने के बाद उनका पहला भारत दौरा होने जा रहा है। वे 8 सितंबर की शाम को एयरफोर्स-1 से दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हें रिसीव कर सकते हैं। 8 सितंबर को बाइडेन PM मोदी (PM Narendra Modi) के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। पहले व्हाइट हाउस ने बताया था कि वो 7 सितंबर से दिल्ली के दौरे पर रहेंगे।

वहीं इस बाबत अमेरिका से व्हाइट हाउस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि, वो अमेरिका से जर्मनी के रैम्स्टीन शहर जाएंगे। वहां से भारत आएंगे। इसके बाद 9-10 सितंबर को वो G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं मिली जानकारी के अनुसार बाइडेन को दिल्ली के ITC मौर्या होटल में ठहराया जाएगा। बाइडेन की सुरक्षा के लिए अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की टीम 3 दिन पहले ही भारत पहुंच चुकी है।

सुरक्षा के लिहाज से अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन सीक्रेट सर्विस के 300 कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। वहीं दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाला सबसे बड़ा काफिला भी उनका ही होगा, जिसमें 55-60 गाड़ियां भी शामिल होंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन के लिए दुनिया की सबसे सेफ कार ‘द बीस्ट’ को भी भारत लाया जा रहा है। इसी कार में बैठकर वो G-20 समिट के लिए जाएंगे।

राजनीतिक परिदृश्य से देखा जाए तो कभी पाकिस्तान का जबरदस्त मददगार और सपोर्टर रहा अमेरिका अब बीते कुछ समय से लगातार भारत को अपना दोस्त बता रहा है। वहीं भारत भी अमेरिका के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप बढ़ाने पर भी अपना ध्यान केन्द्रित कर रहा है।

G 20 us president biden will reach india tomorrow strong security arrangements a huge convoy of 60 vehicles will remain with the commando squad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2023 | 11:11 AM

Topics:  

  • America
  • G-20 Summit
  • India
  • Joe Biden
  • PM Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘सावधान! जननायक पद की हो रही है चोरी’, पीएम मोदी ने बिहार से राहुल गांधी पर साधा निशाना

2

निशानेबाज: पैसा कमाने की अनोखी तरकीब, नाम रखने की 27 लाख फीस

3

UNSC से मिली अनुमति… भारत आ रहे अफगान के विदेश मंत्री मुत्ताकी, इन मुद्दों के लेकर होगी चर्चा

4

ईरान में फिर मंडरा रहा खतरा! अमेरिका-इजरायल ने कर ली तैयारी, क्या फिर दहलेगा मिडिल ईस्ट?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.