Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त बवाल! किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले, खदेड़ने पर मची भगदड़

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Feb 13, 2024 | 12:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/चंडीगढ़: फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी की MSP की कानूनी गारंटी देने समेत अन्य मांगों को लेकर बीते सोमवार दो केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद पंजाब से किसानों ने मंगलवार को सुबह अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च (Delhi Chalo March) शुरू किया। इसके साथ ही किसानों की अंबाला-शंभू, खनौरी-जींद और डबवाली सीमाओं से दिल्ली की ओर कूच किया। कई किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ फतेहगढ़ साहिब से सुबह करीब 10 बजे मार्च शुरू किया और वे शंभू सीमा के जरिए दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं।

#WATCH | Police fire tear gas to disperse protesting farmers at Punjab-Haryana Shambhu border. pic.twitter.com/LNpKPqdTR4 — ANI (@ANI) February 13, 2024

इधर आज हरियाणा-पंजाब के बीच शंभू बॉर्डर पर किसान दिल्ली कूच के लिए अड़े हुए हैं। लेकिन इस बीच पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं, जिसके बाद भगदड़ के हालात बन चुके हैं। उसके बाद किसानों को 200 मीटर तक पीछे खदेड़ दिया गया है। इधर आज किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली की सभी सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं। 

#WATCH | Police fire tear gas to disperse protesting farmers at Punjab-Haryana Shambhu border. The protesters are demanding a law guaranteeing MSP for crops. pic.twitter.com/TRCI8gZ2M9 — ANI (@ANI) February 13, 2024

दिल्ली पुलिस की ओर से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली में कई जगहों पर धारा 144 लागू हैं। इसको देखते हुए दिल्ली-नोएडा-दिल्ली रोड पर भारी जाम लग चूका है।  इसके साथ ही आज सिंघु बॉर्डर पर भी फ्लाईओवर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सीमेंट के बैरिकेड मशीनों के जरिए लगा दिए गए हैं और RAF को नेशनल हाईवे पर तैनात कर दिया गया है। 

#WATCH | Concrete slabs, barbed wires, police deployment in Haryana’s Bahadurgarh as a measure to maintain law and order in view of farmers ‘Delhi Chalo’ march pic.twitter.com/usdbVCREqP — ANI (@ANI) February 13, 2024

जानकारी दें कि, दिल्ली कूच करने से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया था कि, 10 बजे दिल्ली बॉर्डर की तरफ कूच करेंगे। सरकार गोली और लाठी मारे हम रुकेंगे नहीं। शांति से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हम टकराव नहीं चाहते हैं। सरकार सिर्फ टाइम पास कर रही है। हम कोई लेफ्ट नहीं है और न ही किसी के समर्थक हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आज की नीतियों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। 

बता  दें कि, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा के साथ हुई बीते सोमवार को किस्सनों की बैठक हुई थी। लेकिन किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी चाहते थे। इसी पर बात बिगड़ गई।उसके बाद किसान नेताओं ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।

Farmers protest kisan delhi chalo march haryana ghazipur border singhu border seal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2024 | 12:36 PM

Topics:  

  • Farmers Protest
  • Kisan Andolan

सम्बंधित ख़बरें

1

किसानों ने तहसीलदार के मेज पर फेंके पैसे, प्रहार ने किया आंदोलन, पंजाब से कर दी तुलना

2

संपादकीय: राज्य में गीले अकाल की घोषणा क्यों नहीं

3

शेतकरी संगठन ने आंदोलन का किया ऐलान, 29 सितंबर को तहसील कार्यालयों के सामने होगा प्रदर्शन

4

मीरपुर के किसान पर जानलेवा हमला; फरार आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क जाम की

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.