Pic : Social Media
नई दिल्ली. जहां एक तरफ देश के कई प्रमुख शहरों में बीते बुधवार को ही जन्माष्टमी (Janmashtami) मनाई गई है। वहीं आज यानी 7 सितंबर को मथुरा में जन्मस्थान, वृंदावन में बांके बिहारी, द्वारका में द्वारकाधीश सहित बड़े कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जानकारी दें कि, यहां आज यानी 7 और 8 सितंबर की दरमियानी रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा।
#WATCH | UP: Mangala aarti underway in Krishna Janmabhoomi temple in Mathura, on the occasion of #Janmashtami pic.twitter.com/DSV80e7mbD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 7, 2023
#WATCH | Delhi: Tulsi aarti underway in Iskcon temple on the occasion of #Janmashtami pic.twitter.com/TpCbF6tsJ7
— ANI (@ANI) September 6, 2023
वहीं आज द्वारका में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, “हमारी आवाज़ उन लोगों तक पहुंचनी चाहिए जिन्होंने ‘सनातन धर्म’ को चुनौती दी। जब तक भक्त जीवित हैं, कोई भी हमारे ‘धर्म’ और आस्था को चुनौती नहीं दे सकता।”
#WATCH | Delhi: “Our voices must reach those people who challenged ‘Sanatan Dharma’. Till devotees are alive, no one can challenge our ‘dharma’ and faith…”, says Union Minister Smriti Irani during Janmashtami Mahotsav in Dwarka (06/09) pic.twitter.com/k1PKBIbFUe
— ANI (@ANI) September 7, 2023
जन्माष्टमी के इस पवन उत्सव के लिए मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान रोशनी से सजाया गया है। देश के अन्य कृष्ण मंदिरों में भी जन्मोत्सव की तैयारियां की गई हैं। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी बीते बुधवार को मनाई गई। इस दौरान कान्हा का नींबू और भुट्टे से भी भव्य शृंगार किया गया।
#WATCH | UP: Mangala Aarti underway in Noida Iskcon temple, on the occasion of #Janmashtami pic.twitter.com/U0I5878Um9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 6, 2023
#WATCH | Uttarakhand: Devotees throng Badrinath temple during the #Janmashtami celebrations pic.twitter.com/8bf3lhclIz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 7, 2023
इसके साथ ही जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में देशभर में स्कूलों में बच्चे कान्हा की ड्रेस में पहुंचे। कई जगह मटकी फोड़, दही हांडी के इवेंट हुए। वहीं केरल में उरियादी मनाई गई। गुजरात के राजकोट में मंगलवार से ही जन्माष्टमी का मेला शुरू हो गया है। ये मेला 9 सितंबर तक जारी रहेगा।
इधर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस साल दही हांडी उत्सव के लिए प्रो गोविंदा नाम से एक कॉम्पिटिशन आयोजित किया है, जिसमें जीतने वाले को कैश प्राइज भी दिया जाएगा।
दोनों दिन मनेगी जन्माष्टमी
जानकारी दें कि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज और कल, यानी 6 और 7 सितंबर दोनों ही दिन मनेगी। आज मनाने वालों के लिए श्रीकृष्ण पूजा के 3 मुहूर्त हैं। वहीं 7 सितंबर को 4 मुहूर्त रहेंगे। आज सर्वार्थसिद्धि मुहूर्त के साथ पांच राजयोग में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनेगा। अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर करीब 3।30 बजे शुरू हुई और 7 सितंबर को शाम 4 बजे तक रहेगी। बताते चलें कि, श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि की रात में हुआ था, इसलिए ज्योतिषियों और ग्रंथों का कहना है 6 को भी जन्माष्टमी मनाई जाए।