इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष उत्साह, पूरा देश भक्ति के रंग में रंगमय..

Shree Krishna Janmashtami In Iskcon: पूरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं के आगमन के लिए विशेष सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।
shree krishna janamastmi prepration in iskcon temple noida
पूरे देश में श्री कृष्णजन्माष्ट्रमी की जोर-शोर से हो रही तैयारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Iskcon Temple Special Prepration For Janmashtami: पूरे देश में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अष्टमी के इस पावन अवसर पर देशभर के मंदिरों में तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है। ऐसे में नोएडा के इस्कॉन मंदिर में इस बार करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भक्तों के विशेष स्वागत के लिए इस्कॉन मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सुंदर तरीके से सजाया गया है। ताकि भक्त मंदिर प्रांगण देख भक्तिमय हो जाएं।

इस्कॉन मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था की गई है। वहीं, नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के लिए कई और व्यापक इंतजाम किए हैं।

मंदिर प्रांगण के साथ-साथ इसके आस-पास भी ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस भारी संख्या में तैनात रहेगी, ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो।

मंदिरों में सौंदर्य और भक्ति का झलक रहा अनुपम संगम

देशभर के कृष्ण मंदिरों में भक्ति और सौंदर्य का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। आकर्षक लाइटिंग, रंग-बिरंगे फूलों और झूमरों से मंदिरों की रौनक बढ़ गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के नीमच के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर और बिचला गोपाल मंदिर में भी तैयारियां चरम पर हैं। बिचला गोपाल मंदिर के पुजारी पंडित ललित कुमार शर्मा ने बताया कि 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में बृज विहारी की झांकी सजाई जा रही है। भगवान श्री गोपाल का अलौकिक श्रृंगार होगा, शाम 7 बजे संध्या आरती और रात 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। माखन-मिश्री और पंजरी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है।

सांवरिया सेठ में वैदिक उच्चारण के साथ भगवान का अभिषेक होगा

इसी तरह, सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि जन्माष्टमी पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक होगा। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। महिला मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा और रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में भी जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है। बाजारों में लोग भगवान श्रीकृष्ण की पोशाकें, बांसुरी, मोरपंख और फूल खरीदने में व्यस्त हैं। माता-पिता अपने बच्चों को छोटे कान्हा के रूप में सजाने के लिए विशेष पोशाकें खरीद रहे हैं। बाजारों में कान्हा की सवारी की झलक भी देखने को मिल रही है।

मंदिरों में भक्त कान्हा के दर्शन के लिए उमड़ रहे

मंदिरों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जहां भक्त दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। मुरादाबाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। जन्माष्टमी का यह पर्व भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम लेकर आया है। मंदिरों में भजन-कीर्तन, झांकियां और विशेष आयोजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com