Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! अरविंदर सिंह लवली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 31, 2023 | 12:03 PM

अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली, कांग्रेस (Congress) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) को अपनी राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

लवली ने चौधरी अनिल कुमार का स्थान लिया है। अनिल कुमार ने मार्च 2020 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। देखा जाए तो अरविंदर सिंह लवली इससे पहले भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं और वह कई बार विधायक भी रहे हैं।

Congress President Mallikarjun Kharge has appointed Arvinder Singh Lovely as the president of the Delhi Pradesh Congress Committee. pic.twitter.com/i8seSZ3VJC — ANI (@ANI) August 31, 2023

इसके पहले बीच में कुछ वक्त के लिए वह BJP के साथ भी चले गए थे, लेकिन बाद में घर वापसी करते हुए वह अपनी पुरानी पार्टी में आ गए थे। एक बार फिर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताया है। 

सम्बंधित ख़बरें

पहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप

बंगाल चुनाव: इन 50 सीटों पर बिहारियों का जलवा, BJP-TMC और कांग्रेस ने सौंपी कमान

पहले गुजरातियों को बताया बेवकूफ, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी; BJP के आगे झुके मल्लिकार्जुन खरगे!

बंगाल चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव! दूसरे चरण की इन 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार, जानें अब किसे दिया टिकट

वहीं साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याक्षी रहे अरविंदर लवली ने पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। चुनावी मैदान में उस वक्त उनके सामने पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी नेता गौतम गंभीर खड़े थे जिन्होंने सिंह को 3 लाख 50 हजार से भी अधिक वोटों से हरा दिया था।

इसके साथ ही वे  शीला दीक्षित की सरकार में बतौर मंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाले लवली इससे पहले दिसंबर 2013 से फरवरी 2015 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

Big reshuffle in congress arvinder singh lovely appointed president of delhi pradesh congress committee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2023 | 12:03 PM

Topics:  

  • Arvinder Singh Lovely
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.