लखनऊ. उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार (Yogi Govt) बनते बुलडोजर ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बरेली के भोजीपुरा से सपा (Samajwadi Party) के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को योगी सरकार ने जमींदोज कर दिया है। दरअसल पेट्रोल पंप कथित तौर पर अवैध तरीके से बिना नक्शा पास किए बनाया गया था। इससे पहले भी अवैध निर्माण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी सख्त कार्रवाई कर चुकें हैं और कई अवैध संपत्तियों पर बुल्डोजर चलवाया था।
#WATCH: UP | District admin in Bareilly demolishes a petrol pump owned by SP MLA Shazil Islam. The petrol pump was allegedly constructed without a map approval. pic.twitter.com/qhkfp6l3So
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 7, 2022
विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की कार्रवाई की है। इनका कहना है कि पेट्रोल पंप कथित तौर पर अवैध तरीके से बिना नक्शा पास किए बनाया गया था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। बता दें कि शहजिल इस्लाम वही सपा के नेता हैं जिन्होंने एक स्वागत समारोह कार्यक्रम के दौरान सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा था।
विधायक शहजिल इस्लाम भाषण के दौरान कहा था कि अगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कोई आवाज उठेगी तो उसका जवाब गोलियों से दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई थी।