घर से बेघर होते ही करण नाथ इस कंटेस्टेंट को बताया बिग बॉस ओटीटी का विजेता
- Written By: ज्योति विश्वकर्मा
घर से बेघर होते ही करण नाथ इस कंटेस्टेंट को बताया बिग बॉस ओटीटी का विजेता
बिग बॉस ओटीटी के घर से बीते हफ्ते बॉलीवुड अभिनेता करण नाथ (Karan Nath) बेघर हुए हैं। बिग बॉस के घर में वह ज्यादा दिन टिक नहीं पाए हैं। आपको बता दे कि एक्टर करण नाथ को उनकी फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ (Yeh Dil Aashiqana) के लिए काफी जाना जाता हैं. बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद अब एक्टर ने बिग बॉस ओटीटी के विनर का नाम अनाउंस कर दिया हैं।
घर के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स के साथ टाइम स्पेंड करने के बाद अब करण सभी को अच्छे से जानते हैं। हालही में घर से बाहर आने के बाद करण स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में उनसे यह पूछा गया इस बार बिग बॉस ओटीटी रिएलिटी शो जीतने का हकदार कौन है। इस पर एक्टर करण नाथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) इस शो को जीतने लायक है। दिव्या अग्रवाल काफी स्मार्ट है और इस खेल को अच्छी तरह से जानती है। इससे पहले भी वह रिएलिटी शो का हिस्सा रही है और जीता भी है। इसलिए वह एक मजबूत दावेदार हैं और इस शो जीतने साहस भी रखती हैं। “
सम्बंधित ख़बरें
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
छह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
महाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
हालांकि करण ने राकेश बापट की भी जमकर तारीफ की हैं। उन्होंने राकेश को लेकर कहा, बिग बॉस ओटीटी के घर में राकेश बहुत अच्छे इंसान हैं। इसलिए वह भी यह ट्रॉफी जीत सकते हैं। अगर दिव्या और राकेश में से कोई भी ट्रॉफी उठाता है तो मुझे वाकई खुशी होगी।’
