Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका! अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Apr 28, 2024 | 10:36 AM

अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले राजधानी दिल्ली में कांग्रेस (Congress0 को फिर बड़ा झटका लगा है। जी हाँ, अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lavli) ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे का कारण अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस और ‘आप’ में हुए चुनावी गठबंधन को बताया है। देखा जाए तो दिल्‍ली में अभी तक चुनाव नहीं हुआ है, ऐसे में मतदान से ठीक पहले लवली द्वारा अध्‍यक्ष पद छोड़ना पार्टी के लिए शुभ संकेत बिल्कुल नहीं कहा जा सकता है।

आज इस बाबत पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। ” बता दें कि इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अब प्रदेश कांग्रेस से मालूम हुआ है कि लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कई दिन से प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे। वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट नहीं मिलने से खासे नाराज थे।

पता हो कि, हाल ही में राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसके पीछे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के दुर्भावनापूर्ण व्यवहार को कारण बताया है। वे उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। लेकिन उन्होंने टिकट न मिलने पर तीन दिन पहले बैठक में विरोध भी किया था। इस दौरान बाबरिया से उनकी नोकझोंक भी हुई थी। इस बाबत उनके खिलाफ पार्टी में एक शिकायत भी की गई है। यह शिकायत कार्रवाई के लिए आलाकमान के पास भेजी गई है, लेकिन उन्होंने शिकायत का निपटारा होने से पहले कांग्रेस को त्याग दिया।

सम्बंधित ख़बरें

पहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप

बंगाल चुनाव: इन 50 सीटों पर बिहारियों का जलवा, BJP-TMC और कांग्रेस ने सौंपी कमान

पहले गुजरातियों को बताया बेवकूफ, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी; BJP के आगे झुके मल्लिकार्जुन खरगे!

बंगाल चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव! दूसरे चरण की इन 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार, जानें अब किसे दिया टिकट

Arvinder singh lovely resigns from the position of delhi congress president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2024 | 10:36 AM

Topics:  

  • Arvinder Singh Lovely
  • Congress
  • Lok Sabha Elections
  • Lok Sabha Elections 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.