वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पुतिन को हत्यारा बताया (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

ट्रंप-पुतिन का याराना देख भड़के जेलेंस्की, रूसी राष्ट्रपति को बताया दुश्मन No. 1; बोले- वह मासूमों का हत्यारा

Zelensky Calls Putin a Killer: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप द्वारा पुतिन को दोस्त कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति को हत्यारा बताया और कीव में बड़े हमलों की जानकारी दी।

अक्षय साहू

Highlights:

  • जेलेंस्की ने पुतिन को यूक्रेन का दुश्मन और हत्यारा बताया।

  • ट्रंप ने पुतिन के साथ अपने रिश्तों को शानदार बताया था।

  • जेलेंस्की ने ट्रंप की टिप्पणी से रूसी राष्ट्रपति पर दबाव कम होने की चिंता जताई।

  • रूस के हमले में कीव में कम से कम सात लोगों की मौत हुई।

Volodymyr Zelensky on Trump-Putin Friendship: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हत्यारा बताया है। उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पुतिन को अपना दोस्त कहा था। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लिए पुतिन दुश्मन हैं और दुनिया के ज्यादातर लोग भी उन्हें हत्यारा मानते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि ट्रंप की ओर से पुतिन को दोस्त कहे जाने से रूसी राष्ट्रपति पर दबाव कम हो सकता है।

CNN को दिए इंटरव्यू में ट्रंप की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए जेलेंस्की ने कहा, हमारे लिए, वह एक दुश्मन है, और बेशक, हमारे लिए वह एक हत्यारा है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि दुनिया के ज्यादातर लोगों के लिए भी, वह एक हत्यारा है।

चीन में पुतिन से मिले थे डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह चीन के शेनझेन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक के दौरान पुतिन से अलग मुलाकात की थी। इसके बाद शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी उन्होंने रूसी राष्ट्रपति के साथ अपने रिश्तों की तारीफ की।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि पुतिन के साथ उनके शानदार संबंध हैं और शी जिनपिंग के साथ भी उनके रिश्ते अच्छे हैं। उन्होंने इसे अमेरिका के लिए सकारात्मक बताते हुए कहा कि इन संबंधों के कारण देश सुरक्षित है। ट्रंप ने यह भी कहा कि दुनिया के सबसे ताकतवर देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध होना किसी के लिए सौभाग्य की बात है।

युद्ध समाप्त करना चाहते हैं दोनों नेता

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, जेलेंस्की और पुतिन दोनों ही युद्ध समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे खत्म किया जाए। हालांकि, जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या पुतिन अमेरिका के दोस्त हैं, तो उन्होंने कहा कि वह अमेरिका की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

रूस के हमले में कीव में 7 लोगों की मौत

यह बयान ऐसे समय आया है, जब रूस ने गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमले किए। इन हमलों में राजधानी कीव में कम से कम सात लोगों की जान चली गई, जबकि नीप्रो नदी पर बने अहम पुलों को भी नुकसान पहुंचा।

जेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने हमलों के दौरान 400 से अधिक ड्रोन और 110 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। उन्होंने इसे युद्ध के सबसे बड़े हमलों में से एक बताया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रूसी हमलों का निशाना नागरिकों से जुड़ी जरूरी सुविधाएं थीं, जिनमें ऊर्जा केंद्र, लॉजिस्टिक्स, नीप्रो नदी के पुल और रेलवे से संबंधित बुनियादी ढांचा शामिल हैं।  

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल