

कैरोलिन लेविट ने अमेरिकियों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की।
उनके पोस्ट से अमेरिका में धर्म और जनसंख्या को लेकर नई बहस छिड़ी।
सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर समर्थन और आलोचना दोनों देखने को मिली।
यूजर्स ने महंगाई, चाइल्डकेयर और परिवारों की आर्थिक चुनौतियों पर सवाल उठाए।
Karoline Leavitt Muslim population Statement: पूर्व व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने लगातार बढ़ती मुस्लिम आबादी को लेकर चिंता जताई है। लेविट ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए अमेरिकी नागरिकों को अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की है। उनके इस संदेश ने अमेरिका में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में प्यू रिसर्च सेंटर ने अपनी रिपोर्ट दावा किया है कि 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा।
प्यू रिसर्च सेंटर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि 2035 तक इस्लाम ईसाई धर्म को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2070 तक जनसंख्या के मामले में मुसलमानों की आबादी सबसे अधिक हो जाएगी। इसके बाद से अलग-अलग लोग इस मुद्दे पर बयान दे रहे हैं।
कैरोलिन लेविट ने गुरुवार, 19 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, शादी करें, अधिक बच्चे पैदा करें, उन्हें चर्च में पालें, और उन्हें अमेरिका से प्यार करना सिखाएं। लेविट ने इस पोस्ट के साथ अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की एक हेडलाइन का स्क्रीनशॉट शामिल था। जिसमें लिखा था, अध्ययन के अनुसार, 2035 तक दुनिया भर में मुसलमानों की संख्या ईसाइियों से अधिक हो जाएगी।
लेविट का संदेश शादी, पारिवारिक जीवन और धर्म पर केंद्रित था। उन्होंने लोगों से परिवार बसाने, अपने बच्चों को चर्च में पालने और उनमें देश के प्रति प्रेम की भावना पैदा करने का अपील की।
कैरोलिन लेविट अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी की नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगी हैं। उनका जन्म 24 अगस्त 1997 को न्यू हैम्पशायर में हुआ था। वह ट्रंप के 2024 चुनाव अभियान की राष्ट्रीय प्रेस सचिव थीं। जनवरी 2025 में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव की भूमिका निभा चुकी हैं। लेविट प्रेस सचिव रहते हुए भी अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रही हैं।
हालांकि, लेविट के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स ने पारिवारिक मूल्यों और धर्म पर उनके विचारों का समर्थन किया, वहीं अन्य लोगों ने इस संदेश की आलोचना की और सवाल उठाया कि क्या सार्वजनिक हस्तियों को लोगों को किसी खास जीवनशैली या धार्मिक मार्ग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
कई यूजर्स ने अमेरिका में युवा परिवारों के सामने बढ़ती जीवनयापन की लागत, बच्चों की देखभाल के खर्च और व्यापक आर्थिक दबावों की ओर भी इशारा किया। अन्य लोगों का तर्क था कि बच्चों को बड़े होने के साथ अपने धार्मिक विश्वास खुद चुनने की आजादी होनी चाहिए।
यूजर ने आगे कहा कि इसे ईसाइयों और मुसलमानों के बीच बच्चे पैदा करने की प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। असली समाधान सीधा है। पश्चिम में प्रवासन को सीमित करें या रोक दें ताकि पश्चिमी देश अपनी संस्कृति को संरक्षित रख सकें। एक अन्य यूजर ने कहा कि कैरोलिन लेविट अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की वकालत करती हैं, जबकि उनकी पार्टी मातृत्व अवकाश, डेकेयर, उचित वेतन और किफायती स्वास्थ्य सेवा का विरोध करते हैं।